Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पति ने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी को बनाया बंधक और फिर पार कर दी हदें

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Thu, 27 Oct 2016 05:43 PM (IST)

    एक पति ने अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने के लिए सारी हदें तोड़ दी। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पत्नी को बंधक बनाया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में तेजाब डालने की कोशिश की।

    जेएनएन, तरनतारन। गांव डियाल राजपूतां निवासी एक महिला के पति ने साथियों के साथ मिलकर रंजिशन मारपीट की और उसके प्राइवेट पार्ट पर तेजाब फेंकने की कोशिश भी की। महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीडि़ता की शिकायत पर थाना सदर तरनतारन की पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गांव डियाल राजपूतां निवासी महिला हरविंदर कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी अंग्रेज सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद अंग्रेज सिंह उसे दहेज लाने के लिए मारपीट करता था। दुखी होकर हरविंदर कौर ने अपने पति के खिलाफ अदालत में केस दायर कर दिया। अदालत ने पति को खर्च देने के आदेश जारी किए थे।

    महिला के मुताबिक 24 अक्टूबर को वह गांव भिखीविंड में निजी काम से जा रही थी। रास्ते में पति अंग्रेज सिंह और उसके साथियों ने उसे रोक लिया। दोनों में वाद-विवाद होने लगा। जिसके बाद अंग्रेज सिंह और उसके साथियों अमरीक सिंह निवासी सरहाली, जसविंदर सिंह और चार अज्ञात लोगों ने उसे बंधक बना लिया और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। आरोपी उसे खेतों में ले गए। जहां पर आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़छाड़ करते हुए उस पर तेजाब डालने की कोशिश की।

    पढ़ें : प्रेमी से झगड़े के बाद बेटे से ने मां को देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन

    महिला ने जब शोर मचाया तो वहां से गुजर रहा पिता हरजिंदर सिंह मौके पर पहुंचा। जिसको देखकर सभी आरोपी फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि पति कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन कर रहा है।

    आरोपी ने उसका 1.59 लाख रुपये खर्च देना है। अब अंग्रेज सिंह उससे तलाक मांग रहा था। इसी कारण उसने घटना को अंजाम दिया है। एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर सात लोगों को नामजद किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चौकी मानोचाहल इंचार्ज एसआइ रबिंदर सिंह की ड्यूटी लगाई गई है।

    पढ़ें: छात्रा को फिल्म दिखाने के बाद बनाया हवस का शिकार और फिर करने लगा ब्लैकमेल