विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लाउडस्पीकर बंद करवाने गए चौकी इंचार्ज को पीटा, पगड़ी उतारी

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Thu, 26 Oct 2017 08:13 PM (IST)

लाउडस्पीकर बंद करवाने गए एएसआइ चौकी इंचार्ज को मजदूरों ने पीट दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि एएसआइ ने शराब पी हुई थी।

लाउडस्पीकर बंद करवाने गए चौकी इंचार्ज को पीटा, पगड़ी उतारी
लाउडस्पीकर बंद करवाने गए चौकी इंचार्ज को पीटा, पगड़ी उतारी

जेएनएन, तरनतारन। गांव तूत स्थित पुलिस चौकी के इंचार्ज चरन सिंह की अनाज मंडी के मजदूरों ने मारपीट करके वर्दी फाड़ दी। आरोपियों ने चौकी इंचार्ज की पगड़ी भी उतार दी। चौकी इंचार्ज के बयान पर थाना पट्टी देहाती पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

गांव तूत में रात को अनाज मंडी में काम करने वाले मजदूरों ने ऊंची आवाज में लाउड स्पीकर लगा रखा था। चौकी इंचार्ज ने मजदूरों को पहले भी कई बार रात को लाउडस्पीकर लगाने से मना किया था। आढ़ती जोगिंदर सिंह जोध सिंह वाला की दुकान के बाहर बैठे मजदूरों ने ऊंची आवाज में दोबारा स्पीकर लगाया। स्पीकर बंद कराने के लिए चौकी इंचार्ज एएसआइ चरन सिंह ने पहले मुलाजिमों को वहां भेजा परंतु स्पीकर की आवाज और तेज कर दी गई। इसके बाद एएसआइ चरन सिंह जब मौके पर पहुंचे तो मंडी में मौजूद मजदूरों ने चौकी इंचार्ज को यह कहते पकड़ लिया कि उसने शराब पी रखी है।

इसके बाद मजदूरों ने एएसआइ की पिटाई कर दी और फिर वर्दी फाड़ दी। घटना की जानकारी मिलते सब डिविजन पट्टी के डीएसपी सोहन सिंह, थाना सदर पट्टी प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कक्कड़ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एएसआइ चरन सिंह को सिविल अस्पताल पट्टी में दाखिल करवाया।

एएसआइ चरन सिंह ने कहा कि उसने ड्यूटी मौके शराब नहीं पी थी। उसके बयान पर पुलिस ने सतनाम सिंह सत्ता, स्वर्ण सिंह उर्फ सम्मा, संदीप सिंह उर्फ सोनू, सरबजीत सिंह शब्बा, कुलदीप सिंह उर्फ कीपा, हरपाल सिंह उर्फ पाला, गुरदीप सिंह उर्फ गुरा के अलावा आढ़ती जोगिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ेंः थप्पड़ का बदला लेने को युवक ने ली थी पत्रकार केजे और उनकी मां की जान