यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नई भर्ती नरेगा कर्मचारियों में से करने की मांग
संवाद सहयोगी, नूरपुरबेदी : मनरेगा कर्मचारी यूनियन के नेताओं की बैठक प्रधान कुलदीप ¨सह की अध्यक्षता

संवाद सहयोगी, नूरपुरबेदी : मनरेगा कर्मचारी यूनियन के नेताओं की बैठक प्रधान कुलदीप ¨सह की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अगले सप्ताह पंचायत विभाग में भर्ती करने का विज्ञापन जारी करने जा रही है। सरकार का यह फैसला गलत है, क्योंकि मनरेगा कर्मचारी पंचायत विभाग में पिछले लगभग सात साल से विभिन्न पदों पर कार्य कर रहे हैं। मनरेगा कर्मचारियों की भर्ती मेरिट के आधार पर आइएएस स्तर के अधिकारियों द्वारा की गई है। मनरेगा कर्मचारी लंबे समय से पंचायत विभाग में नियमित करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों प्रति टालमटोल कर रही है। उन्होंने नई भर्ती में पहले नरेगा कर्मचारियों को भर्ती करने की मांग की।
इस मौके जसपाल ¨सह, राकेश कुमार, रवि कुमार, सतनाम ¨सह, रमन कुमार, सुख¨वदर ¨सह, गुरनाम ¨सह तथा राज कुमार आदि उपस्थित थे।
