विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दामाद ने 45 साल की सास के युवा प्रेमी को पीट-पीट कर मार डाला

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 17 May 2017 08:33 PM (IST)

पटियाला में 45 साल की महिला का 20 साल के युवक के साथ प्रेम संबंध था। दोनों एक साथ रहते ...और पढ़ें

दामाद ने 45 साल की सास के युवा प्रेमी को पीट-पीट कर मार डाला
दामाद ने 45 साल की सास के युवा प्रेमी को पीट-पीट कर मार डाला

जेएनएन, पटियाला। 20 वर्ष के युवक को 45 साल की महिला से प्‍यार हो गया आैर दोनों साथ-साथ रहने लगे। इस बारे में महिला के दामाद और बेटी को पता चली तो उसने युवक को सबक सिखाने की ठानी। इसके बाद दामाद ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी। हत्‍या की साजिश में युवक की कथित प्रेमिका महिला भी शामिल थी। पुलिस ने महिला व  उसके दामाद व करीब 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार युवक काफी समय से महिला के साथ ही रहा था। महिला पटियाला के अर्बन इस्‍टेट क्षेत्र की रहनेवाले थी, लेकिन वह फिलहाल अपने प्रेमी के साथ मानसा में उसके घर रह रही थी। मानसा निवासी राजू ने बताया कि उसका भाई सनी करीब एक साल से एक महिला के साथ रह रहा था। राजू ने पु‍लिस को दी शिकायत में बताया कि म‍हिला की लड़की और दामाद घर आए थे। दोनों ने महिला से कहा कि उसके पेंशन के पैसे बैंक में पड़े हैं। उसे वह सनी के साथ पटियाला आ कर निकलवा ले। 

यह भी पढें: नटवरलाल का कमाल: नौकरी दी व छह माह वेतन भी दिया, बाद में पता चला ठगे गए

राजू ने बताया कि वह भी अपने भाई सनी, महिला और अपनी माता के साथ पटियाला के अर्बन एस्टेट पहुंचा। इसी दौरान ऊषा के दामाद ने अपने साथियों सहित सनी पर बेसबॉल और डंडों से हमला कर दिया।  इलाज के लिए पटियाला के रजिंदरा अस्पताल में दाख़िल करवाया गया। बाद में उसकी हालत गंभीर हाेने पर चंडीगढ़ पीजीआई  रेफर कर दिया गया। जहां कि उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: बेटियों से हारी सरकार, अनशन कर रही 80 छात्राओं का स्‍कूल हुआ अपग्रेड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।