विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उरी में हमले के बाद पठानकोट में अलर्ट

By Edited By:
Published: Mon, 19 Sep 2016 01:10 AM (IST)

राज चौधरी,पठानकोट जम्मू-कश्मीर स्थित सेना के उरी बेस कैंप में आतंकी हमला होने के बाद पठानकोट में भ

News Article Hero Image

राज चौधरी,पठानकोट

जम्मू-कश्मीर स्थित सेना के उरी बेस कैंप में आतंकी हमला होने के बाद पठानकोट में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। अलर्ट के चलते जम्मू-कश्मीर से पंजाब की तरफ आने वाले बमियाल व माधोपुर रास्तों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। हिमाचल प्रदेश के चंबा की तरफ निकलने वाले सभी रास्तों पर भी गश्त तेज कर दी गई है। पुलिस विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही है। इस चेकिंग का उद्देश्य पंजाब में संदिग्धों को नहीं घुसने देना है। रविवार को दिनभर जहां सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकाबंदी कर जम्मू से आने वाले वाहनों की तलाशी ली गई, वहीं माधोपुर में जम्मू कश्मीर की ओर से आने वाले वाहनों को भी जांच के बाद ही पंजाब में एंट्र होने दिया गया। सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा के लिए एसएसपी राकेश कौशल ने रविवार सुबह ही जिलेभर के समस्त थाना प्रभारियों की आपात बैठक बुलाई। बैठक में हिदायत दी गई कि थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में खास तौर पर नाकाबंदी करें। यही नहीं आगामी दो दिन तक रात्रि 11 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक वाहनों की बारीकी से तलाशी लें। यदि कोई संदिग्ध दिखता है तो उसे भी तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ की जाए। जम्मू-कश्मीर के बसहोली क्षेत्र के साथ लगती पंजाब की सीमाओं व भारत-पाक की जीरो लाइन के साथ स्थित नरोट जैमल ¨सह के क्षेत्रों पर उन्होंने विश्ेाष नाके लगाने को कहा। शाम को वह खुद भी नाकों की चेकिंग करने दौरे पर निकले।

बीएसफ व सेना का लिया जा रहा सहयोग

भले ही भारतीय सैनिकों ने हमला करने वाले आतंकियों को ढेर कर दिया है परन्तु बावजूद इसके पुलिस सतर्क है। पुलिस को संदेह है कि पाक प्रशिक्षित आतंकियों की संख्या और भी हो सकती है। यही कारण है कि पुलिस ने बीएसएफ तथा आर्मी के साथ संयुक्त रूप से सीमांत क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है। जम्मू कश्मीर से आने वाले वाहनों को डीप सर्च मशीन से जांचा जा रहा है। एसएसपी ने बताया कि रविवार सुबह सेना के कैंप पर हमला होने की सूचना मिलते ही जिले भर को सुरक्षा कवच पहना दिया गया है।

तीन शिफ्टों में 24 घंटे चल रही है चेकिंग

जम्मू-कश्मीर से पंजाब के प्रवेशद्वार माधोपुर नाके पर तीन शिफ्टों में 24 घंटे वाहनों की तलाशी की जा रही है। प्रत्येक वाहन की आरसी जांचने के साथ-साथ वाहन में सवार लोगों से पूछताछ की जा रही है। माधोपुर नाके पर तैनात डीएसपी रणजीत ¨सह ने कहा कि जैसे-जैसे आला अधिकारी उन्हें निर्देश देते हैं,उसी प्रकार नाके पर जांच प्रक्रिया का कार्य जारी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।