बरातियों की गाड़ी पेड़ से टकराई, एक की मौत चार घायल
रविवार रात शादी समारोह से वापस लौट रहे बरातियों की गाड़ी अचानक पेड़ से जा टकराई। जिसके चलते गाड़ी में सवार चार व्यक्ति घायल हो गए। जबकि एक व्यक्ति की मौत ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मानसा : रविवार रात शादी समारोह से वापस लौट रहे बरातियों की गाड़ी अचानक पेड़ से जा टकराई। जिसके चलते गाड़ी में सवार चार व्यक्ति घायल हो गए। जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची व घटना की जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार गांव खोखर कला से बारात जौड़किया में पहुंची थी ओर वापस जाते समय बैलेरो गाड़ी पीबी 06-6013 जौड़किया व नथेहा के बीच पंप के पास मोड़ पर अचानक पेड़ से टकरा गई जिसमें सवार चार लोग मामूली जखमी हो गए व एक राज¨वदर ¨सह नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए ब¨ठडा सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। थाना जौड़किया के एएसआई अजैब ¨सह ने बताया कि रविवार गांव खोखर कला से बरात जौड़किया में पहुंची थी ओर वापस जाते समय पंप के पास गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से पेड़ से टकरा गई। उन्होंने बताया कि जख्मियों को मामूली चोटें होने के बाद अस्पताल से उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। लेकिन राज¨वदर ¨सह ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान पर बनती कानूनी कार्रवाई करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।