विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति विवाहेत्तर संबंधों में रोड़ा बना तो प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Tue, 11 Apr 2017 11:43 AM (IST)Updated: Tue, 11 Apr 2017 02:45 PM (IST)

एक महिला ने अपने विवाहेत्तर संबंधों के लिए प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद वह प्रेमी के साथ रहने लगी।

पति विवाहेत्तर संबंधों में रोड़ा बना तो प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या
पति विवाहेत्तर संबंधों में रोड़ा बना तो प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या

जेएनएन, जगराओं (लुधियाना)। प्रेम में अंधी हुई एक महिला ने प्रेमी व उसके साथियों के साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद महिला प्रेमी के साथ रहने लगी। पुलिस ने पड़ताल की तो मामले की खुलासा हुआ। पुलिस ने महिला, उसके प्रेमी और उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य साथी फरार है। पूछताछ में महिला ने हत्या की बात कबूली है।

थाना सिटी के एएसआइ बलजिंद्र कुमार ने बताया कि छह अप्रैल को गंदा नाला सेम नानकसर रोड से संदिग्ध हालत मे करीब 32 वर्षीय एक युवक का शव मिला था, जिसे बिस्तर मे लपेटकर नाले में फेंका गया था। बस्ती मे रहने वाले लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। मौके पर पहचान न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी मे रखवाकर उसके पोस्टर जारी किए।

यह भी पढ़ेंः पुलिसकर्मी सहित पांच लोगों ने बनाया किशोरी को हवस का शिकार

पोस्टर देखकर मृतक का साढू समीर थाने पहुंचा। उसने शव की पहचान प्रवास राम निवासी गांव उपरामा थाना रजौली जिला बांका, बिहार के रूप में की। वह अपनी पत्नी के साथ डॉ. हरी सिंह अस्पताल जगराओं में रहता था। प्रवास राम के शव के गले पर निशान पाए जाने से पुलिस ने उसकी मौत की जांच शुरू की तो कत्ल के पीछे उसकी पत्नी का नाम सामने आया।

यह भी पढ़ें: अवैध संबंध छिपाने के लिए मां ने नाबालिग बेटी के साथ करवाया सामूहिक दुष्कर्म

हत्या के बाद नाले में फेंक आए थे शव

पुलिस जांच के दौरान यह बात सामने आई कि प्रवास राम जो कि पीओपी का काम करता था, उसके साथी काम के सिलसिले मे उसके घर आते-जाते थे।

यह भी पढ़ें: नहाते वक्त युवक ने बना ली नाबालिग लड़की की वीडियो, फिर करने लगा ब्लैकमेल

उनमें से ही सोनू निवासी कच्चा मलक रोड के साथ प्रवास राम की पत्नी लक्ष्मी देवी से अवैध संबध स्थापित हो गए। इश्क मे प्रवास राम को रुकावट मानते हुए लक्ष्मी और उसके आशिक सोनू ने प्रवास को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

यह भी पढ़ें: लुधियाना में शराब के नशे में सात वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या

इसमें सोनू के तीन और साथियों ने भी साथ दिया। उन सभी ने मिलकर प्रवास राम के साथ उसके घर में शराब पी और उसे अधिक शराब पिलाकर बेहोश कर दिया। जब वह बेसुध हो गया तो उन चारों ने प्रवास का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बिस्तर में लपेट कर रेहड़ी मे डालकर गंदा नाला सेम में फेंक गए।

यह भी पढ़ें: अंबाला की दुष्कर्म पीड़िता ने हरिद्वार में गंगा में कूदकर दी जान

पत्नी सहित आशिक व तीन साथियों पर केस दर्ज

प्रवास राम के कत्ल के आरोप मे थाना सिटी जगराओ मे मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी, उसके आशिक सोनू और उसके साथी मिल्टन दोनों निवासी कच्चा मलक रोड और एक अन्य साथी सोनू सहित एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: दहेज मांगने का खामियाजा, पंचायत ने दूसरी शादी करा दी और पत्नी बन गई चाची

पुलिस ने लक्ष्मी देवी, सोनू और मिल्टन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन्हें अदालत में पेश कर लक्ष्मी देवी और सोनू को दो दिन के रिमांड पर लिया है, जबकि मिल्टन नाबालिग होने के कारण उसे बाल सुधार घर भेज दिया गया। पुलिस ने रेहड़ी भी बरामद कर ली है।

यह भी पढ़ें: फेसबुक पर प्यार के बाद शादी, बेटी हुई तो डीएनए टेस्ट तक पहुंच गई नौबत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।