लुधियाना में शराब के नशे में सात वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या
पड़ोसी ने सात वर्षीय बच्ची को पहले दुष्कर्म का शिकार बनाया और फिर उसकी हत्या कर दी। बच्ची के गर्दन पर दांत व नाखून के निशान मिले। उसके कपड़े उतरे हुए थे।
जेएनएन, लुधियाना। शेरपुर स्थित फौजी कॉलोनी गली नंबर एक में शराब के नशे में पड़ोसी ने घर में सात वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। लोगों ने आरोपी को काबू कर जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
बच्ची के पिता ने बताया कि रोज की तरह रविवार को वह शाम 7 बजे काम से लौटा तो उसकी सात वर्षीय बेटी क्वार्टर में खेल रही थी। करीब 8 बजे वह पत्नी के साथ बाजार से सब्जी लेने के लिए चला गया। करीब 9 बजे जब वो वापस आए तो देखा कि बेटी कमरे में नहीं थी। उन्होंने इधर-उधर तलाशा, लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चला। इस दौरान जब वो क्वार्टर के साथ ही दूसरी तरफ बने क्वार्टर के पास पहुंचे तो वहां बेटी तड़प रही थी।
यह भी पढ़ेंः पुलिसकर्मी सहित पांच लोगों ने बनाया किशोरी को हवस का शिकार
उसकी पैैंट उतरी हुई थी और गर्दन पर दांत व नाखून के निशान थे। लोगों की मदद से गंभीर हालत में उसे पहले निजी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल में कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही एडीसीपी 2 कुलदीप शर्मा, एसीपी साउथ, थाना फोकल प्वाइंट व अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की।
यह भी पढ़ें: अवैध संबंध छिपाने के लिए मां ने नाबालिग बेटी के साथ करवाया सामूहिक दुष्कर्म
लोगों ने की आरोपी की छित्तरपरेड
आसपास के लोगों ने इलाके से भाग रहे आरोपी मस्तराम को काबू कर एक घर में बांध लिया, जहां उसकी डंडे व लाठियों से पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों ने बताया कि आरोपी मस्तराम नशे मे धुत्त था। वहीं कुछ लोग ये भी कह रहे थे कि आरोपी का कुछ दिन पहले पीडि़त परिवार के साथ झगड़ा हुआ था। जिसकी रंजिश में भी ये किया हो सकता है।
एडीसीपी 2 कुलदीप शर्मा का कहना है कि आरोपी मस्तराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या की है। उसके खिलाफ दुष्कर्म व हत्या का मामला दर्ज कर दिया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।