विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लुधियाना मे दो लोगों ने राधे मां के खिलाफ कोर्ट में दी शिकायत

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Fri, 14 Aug 2015 09:04 PM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2015 09:23 PM (IST)

यहां दो लोगों ने राधे मां के खिलाफ अदालत में आपराधिक मामला दर्ज करवाने के लिए शिकायत दायर की है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, लुधियाना। यहां दो लोगों ने राधे मां के खिलाफ अदालत में आपराधिक मामला दर्ज करवाने के लिए शिकायत दायर की है। उन्हाेंने राधे मां पर अपनी आैर अन्य लाेगों की धर्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है। इस मामले पर 18 अगस्त को सुनवाई होगी।

यह भी पढ़ें : राधे मां पर एक और खुलासा, बहू की हत्या में जेल काट चुके हैं पिता व भाई

यह शिकायत अश्वनी कुमार बहल व धीरज शर्मा ने लुधियाना के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में दी है। इस पर संज्ञान लेते हुए चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट रंजीव कुमार मामले को 18 अगस्त को सुनवाई के लिए इलाका मजिस्ट्रेट के पास भेज दिया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार राधे मां जो खुद को मां दुर्गा का अवतार कहती हैं,लेकिन उनके बारे में हो रहे खुलासे व उनके मिनी स्कर्ट और अन्य पश्चिमी परिधान में तस्वीर का देखकर उनकी व उनके मित्रों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि इस संबंधी में पहले पुलिस कमिश्नर लुधियाना को 7 अगस्त को एक लिखित शिकायत दे चुके हैं, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने न्यायधीश से धारा 156 (3) के तहत इलाका एसएचओ केस दर्ज करने के लिए निर्देश जारी की मांग की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।