ठेकेदार की सहयोगी की नवविवाहित पत्नी पर थी नजर, मौका देखकर बनाया हवस का शिकार
ठेकादार अपने सहयोगी के घर गया और उसकी नवविवाहित पत्नी को हवस का शिकार बना डाला। इसके बाद वह धमकी देकर फरार हो गया।
जेएनएन, लुधियाना। गांव झांडे में एक ठेकेदार ने अपने साथ काम करने वाले सहयोगी की नवविवाहित पत्नी को ही हवस का शिकार बना डाला। इसके बाद वह धमकी देकर फरार हो गया। महिला ने इस संबंध में पुलिस में शिकार दर्ज करा दी है।
इलाके में पेंट के ठेकेदार ने मजदूर की पत्नी से दुष्कर्म कर डाला। आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता ने इसके बारे में अपने पति को बताया और पति ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना सदर की पुलिस ने आरोपी ठेकेदार बाबू राम के खिलाफ पर्चा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला के मुताबिक उसका पति पेंट का काम करता है। कुछ महीने पहले ही उनकी शादी हुई है। पिछले काफी दिनों से ठेकेदार बाबू राम उस पर गलत निगाह रख रहा था, लेकिन उसने इस बात को हलके में लिया। शुक्रवार दोपहर उसका पति इलाके में ही कहीं गया हुआ था। ठेकेदार भी उसके पति के साथ ही था।
यह भी पढ़ें: फेसबुक फ्रेंड व जीजा ने युवती को किया बेहोश और फिर बना डाला हवस का शिकार
वह उसके पति के साथ से यह कहकर निकल गया कि उसे कहीं काम जाना है। इसके बाद वह सीधे उसके घर में आ गया। वह उससे अश्लील हरकतें करने लगा। जब उसने विरोध किया तो वह धमकी देने लगा। जब उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसने उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया।
यह भी पढ़ेंः प्रेमी संग मिल पति को मार कर दफनाया फिर पुलिस से बोली- गुम पति को ढूंढ़ के लाओ
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।