विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति के विवाहेत्तर संबंधों से खफा महिला ने थाने में निगला जहर, हालत गंभीर

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 19 Mar 2017 12:20 PM (IST)Updated: Sun, 19 Mar 2017 07:56 PM (IST)

पति के अवैध संबंधों से खफा एक महिला ने थाने में जहर निगल दिया। महिला की अपस्ताल में हालत गंभीर बनी हुई है।

पति के विवाहेत्तर संबंधों से खफा महिला ने थाने में निगला जहर, हालत गंभीर
पति के विवाहेत्तर संबंधों से खफा महिला ने थाने में निगला जहर, हालत गंभीर

जेएनएन, खन्ना। पति के विवाहेत्तर संबंधों से खफा महिला ने जब थाने में इसकी शिकायत की तो पुलिस ने पति-पत्नी व अन्य पक्षों को बुलाया। अभी वार्ता चल ही रही थी कि अचानक महिला का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। बाद में, पता चला कि महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

अमलोह निवासी सरोज का किसी अन्य महिला को लेकर अपने पति कुलविंदर से विवाद चल रहा था। सरोज की शिकायत पर सिटी थाने में शनिवार को बातचीत के लिए सभी पक्षों को बुलाया गया था। सरोज के पिता गुरमेल सिंह व कुछ अन्य रिश्तेदार भी संगरूर से आए थे। लंबी बातचीत के बावजूद कोई नतीजा नहीं निकल रहा था। इस बीच सरोज की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया गया।

अस्पताल में सरोज ने बताया कि उसने थाने में जहरीला पदार्थ निगल लिया था। सिटी थाने के एसएचओ गुरमेल सिंह ने बताया कि महिला ने थाने में कुछ खा लिया था। इससे पहले पति के नाजायज संबंधों को लेकर चल रही बातचीत में महिला ने कुछ खाने की धमकी भी दी थी।

यह भी पढ़ें: पति को छोड़ प्रेमी के साथ रह रही थी युवती, मां और भाइयों ने मिलकर काट डाला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।