विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति को छोड़ प्रेमी के साथ रह रही थी युवती, मां और भाइयों ने मिलकर काट डाला

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sat, 18 Mar 2017 09:11 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 18 Mar 2017 06:42 PM (GMT+05:30)

नशेड़ी पति से परेशान युवती अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। परिजनों ने उसे बहुत समझाया और पति के ...और पढ़ें

पति को छोड़ प्रेमी के साथ रह रही थी युवती, मां और भाइयों ने मिलकर काट डाला
पति को छोड़ प्रेमी के साथ रह रही थी युवती, मां और भाइयों ने मिलकर काट डाला

जेएनएन, बठिंडा। एक युवती अपने पति काे छोड़कर गांव के प्रेमी के साथ रहने लगी। परिजनों ने उसे बहुत समझाया और ससुराल लौट जाने को कहा, लेकिन वह किसी कीमत पर प्रेमी से अलग हाेने काे तैयार नहीं हुई। इसके बाद उसके दाे भाइयों और मां ने 11 अन्‍य लाेगों के साथ मिलकर उसे काट डाला। उन्‍होंने युवती के प्रेमी और उसके परिजनों से भी मारपीट की। युवती 10 दिन पहले ससुराल से भाग कर प्रेमी के यहां आ गई थी। बताया जाता है कि उसका पति नशेड़ी है और वह इससे परेशान थी।

नशेड़ी पति से तंग आकर रह रही थी मायके में, 10 दिन पहले गई थी प्रेमी के पास

थाना नथाना पुलिस ने प्रेमी के बयान पर युवती के दो भाइयों व मां सहित 13 लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। गांव तुंगवाली की बेअंत कौर की शादी  गांव गोबिंदपुरा निवासी जगसीर सिंह के साथ हुई थी। बताया जाता है कि जगसीर नशेड़ी है ओर वह बेअंत कौर के साथ अक्‍सर मारपीट करता था। इससे परेशान होकर बेअंत मायके आकर रहने लगी।

यह भी पढ़ें: शादी के जश्‍न में दूल्हे की बहन का हाथ पकड़ा तो चाचा-भतीजा की हत्या

बताया जाता है कि गांव की पंचायत व मायके वाले उसे ससुराल भेजना चाहते थे, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थी। इस बात को लेकर बेअंत की मायके वालों से कहासुनी भी होती रहती थी। 6 मार्च की रात को वह गांव में ही रहने वाले अपने प्रेमी सुखबीर सिंह के पास चली गई। 16 मार्च को गांव की पंचायत सुखबीर के घर से उसे लेने गई लेकिन बेअंत कौर प्रेमी के यहां से आने को राजी नहीं हुई।

इस बात से गुस्साए बेअंत कौर के भाई बिट्टू सिंह, सीरा सिंह, मां बलजीत कौर व उनके साथी नत्था चोटियां, सेवक मेंबर, गोगी चोटियां, माया, भप्पी चोटियां व पांच अज्ञात लोग वीरवार शाम ट्वेरा व मोटरसाइकिलों पर सवार होकर सुखबीर सिंह के घर पहुंचे। सभी ने सुखबीर व उसके परिजनों से मारपीट की व बेअंत कौर को गुलाबगढ़ के पास रेलवे लाइन के समीप ले गए। वहां सभी ने हथियारों से उसके सिर व चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: विवाह की रस्मों के दौरान अचानक पता चली दूल्हे की सच्चाई तो उठ खड़ी हुई दुल्‍हन

-------

'' पुलिस ने सुखबीर सिंह के बयान पर बेअंत कौर के दोनों भाइयों, मां सहित करीब 13 लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। उन्‍हें जल्‍द ही काबू कर लिया जाएगा

                                                                                                - सुनील कुमार, एसएचओ नथाना।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।