Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाक PM इमरान खान की पार्टी के पूर्व विधायक का वीजा खत्म, बोले- भारत नहीं छोड़ूंगा

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Wed, 13 Nov 2019 09:47 AM (IST)

    पाक पीएम इमरान खान की पार्टी के पूर्व विधायक बलदेव सिंह का वीजा खत्म हो गया है। बलदेव सिंह का कहना है कि अब भारत ही उनका देश है। वह पाक नहीं जाएंगे। ...और पढ़ें

    Hero Image
    पाक PM इमरान खान की पार्टी के पूर्व विधायक का वीजा खत्म, बोले- भारत नहीं छोड़ूंगा

    जेएनएन, खन्ना [लुधियाना]। पाकिस्तान के बारीकोट से इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के पूर्व विधायक बलदेव कुमार का तीन महीने का भारत का वीजा मंगलवार को खत्म हो गया। हालांकि, बलदेव ने दो महीने पहले से ही वीजा के लिए अप्लाई कर रखा है, लेकिन उसका जवाब सरकार की तरफ से नहीं आया है। बलदेव ने अभी दो दिन पहले ही इसका रिमाइंडर भी सरकार को भेजा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बलदेव कुमार ने बताया कि उनके लिए अब भारत ही उनका देश है। पाकिस्तान में उनकी जान को आतंकियों और आइएसआइ से खतरा है। इस कारण वे वापस नहीं जाएंगे। बलदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि वे उन्हें भारत में राजनीतिक शरण दें और जल्द उनका वीजा जारी किया जाए। जानकारों की मानें तो बलदेव पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हैं और नागरिकता कानून में किए गए बदलाव के तहत वह वीजा पर फैसला आने तक बिना वीजा भी भारत में रह सकते हैं।

    तीन माह पहले 12 अगस्त को ईद के दिन भारत पहुंचे बलदेव का ससुराल खन्ना में ही है। उनकी बेटी थैलेसीमिया से पीडि़त है। बलदेव ने करीब दो माह पहले ही लंबी अवधि के वीजा के लिए अप्लाई भी किया था, लेकिन केंद्र सरकार ने फिलहाल उसका कोई जवाब नहीं दिया है।

    बता दें कि बलदेव कुमार पाकिस्‍तान में धमकियां मिलने के बाद वहां से भागकर भारत आए थे। वहां से आने के बाद भी इमरान खान के करीबी नेता उनको धमकियां देते रहे हैं। इमरान खान की पार्टी के एक नेता ने उनको भारत से लौटकर पाकिस्‍तान लौटकर आने पर सबक सिखाने और जान से मारने तक की धमकियां दी थीं। बलदेव कुमार का कहना था कि पाकिस्‍तान में उनकी जान को खतरा है।

    इसके साथ यह भी बता दें कि खन्‍ना में पिछले दिनों उनका पत्‍नी और ससुराल वालों से भी विवाद हो गया था। उनकी सास ने पत्‍नी को तंग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दे दी थी। सास का कहना था कि बलदेव कोई काम नहीं करते हैं और अपने परिवार खासकर पत्‍नी का ठीक से ध्‍यान नहीं रखते व उन पर अत्‍याचार करते हैं। इसके बाद बलदेव कुमार को थाने जाना पड़ा था। बाद में ससुराल वालों से बातचीत के बाद मामला सुलझ गया था।

    हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें