Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब मेें शर्मनाक घटना, नाबालिग लड़की से आठ युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Fri, 02 Apr 2021 07:54 PM (IST)

    पंजाब के लंबी की नाबालिग लड़की को उसका प्रेमी जालंधर ले गया। वहां उसने उसे एक घर में रखा और फिर अपने सात अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। तीन आरोपितों को काबू कर लिया गया है।

    Hero Image
    जालंधर में लंबी की नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म। सांकेतिक फोटो

    जेएनएन, लंबी [श्री मुक्तसर साहिब]। यहां की एक नाबालिग लड़की की एक युवक से दोस्ती हो गई। युवक के कहने पर नाबालिग लड़की उसके साथ जालंधर चली गई। लेकिन, उसे जरा भी यह अहसास नहीं था कि वहां उसके साथ क्या होने वाला है। वहां युवक ने अपने सात अन्य साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया।लड़की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जांच अधिकारी थानेदार प्रितपाल सिंह के मुताबिक दलित परिवार से संबंधित नाबालिग लड़की ने पुलिस को शिकायत दी थी। उसने बताया कि कुछ समय पहले उसकी संदीप नामक लड़के से जान पहचान हो गई थी। बाद में उनकी फोन पर बातचीत होने लगी। कुछ दिन बाद ही उसके वह संदीप के बीच प्रेम संबंध बन गए। संदीप ने उससे शादी का वादा किया।

    लड़की के मुताबिक संदीप ने 15 मार्च को फोन किया और कहा कि वह 16 मार्च को डबवाली मंडी के बस स्टैंण्ड पर आ जाए। वहां से वह जालंधर जाएंगे। वहां जाकर वह शादी कर लेंगे। लड़की ने बताया कि वह उसकी बातों में आकर 16 मार्च को सुबह छह बजे घर से गांव किलियांवाली चली गई, किलियांवाली में संदीप मिला जो उसे जालंधर ले गया। संदीप ने उसे एक कमरे में रखा, जहां उसके साथ संदीप के सात अन्य दोस्त रणजीत, लंबू, बिल्ला, राहुल, संदीप उर्फ साईंया, संतोष व संदीप (आरोपित संतोष का भाई) भी था। 

    लड़की ने बताया कि जालंधर में उक्त लोगों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 20 मार्च को सुबह 10 बजे आरोपित उसे छोड़कर काम पर चले गए। इस दौरान संदीप ने उससे मोबाइल भी ले लिया। पीड़िता ने बताया कि संदीप ने उसे धोखा दिया व अगले दिन सुबह छह बजे उसने किसी तरह से अपने घरवालों को फोन पर इसकी जानकारी दी।

    यह भी पढ़ें: कोविड प्रोटोकाल तोड़ा तो पंजाब में लग सकती हैं और पाबंदियां, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा 8 को लेंगे फैसला

    लड़की के मुताबिक इसके बाद उसे जालंधर से घर लेकर गई। थानेदार प्रितपाल सिंह ने बताया कि 23 मार्च को लडक़ी को अदालत में पेश किया गया, जहां पीड़िता ने अदालत में बयान दिया। इसके बाद अदालत के आदेशों पर लड़की को अस्पताल में मेडिकल के लिए भेजा गया। पीड़िता के बयानों के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

    पुलिस के मुताबिक तीन आरोपितों को काबू कर लिया गया है। बाकी की तलाश में छापामारी की जा रही है। पकड़े गए आरोपितों में रणजीत सिंह, राहुल तथा चमन गुप्ता शामिल हैं। यह जालंधर में ही दुकानों पर कार्य करते हैं। रिमांड के बाद इनको दोबारा फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपितों का मेडिकल भी करवाया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें : क्रिकेटर खेल कोटे से किसी लाभ को लेने का हकदार नहीं, PPSC ने हाई कोर्ट में हलफनामा देकर दी जानकारी