Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंत्रियों की सूची में नाम न देख सुंदर शाम अरोड़ा ने छोड़ा सरकारी मकान, बेटी चंडीगढ़ से सामान लेकर पहुंची होशियारपुर

    चन्नी मंत्रिमंडल में जगह न मिल पाने के कारण पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने सरकारी मकान खाली कर दिया है। अरोड़ा की बेटी डा. शिवानी अरोड़ा पुरी ट्रक में सामान लेकर चंडीगढ़ से होशियारपुर पहुंची ।

    By Kamlesh BhattEdited By: Updated: Sun, 26 Sep 2021 02:06 PM (IST)
    Hero Image
    चंडीगढ़ में सरकारी आवास खाली कर सामान लेकर होशियारपुर पहुंची पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की बेटी। जागरण

    हजारी लाल, होशियारपुर। पंजाब के नए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के मंत्रिमंडल में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को जगह नहीं मिल पाई है। पार्टी ने मंत्रियों के नामों की सूची जारी कर दी है। इसमें अरोड़ा ने जब अपना नाम नहीं देखा तो उन्होंने चंडीगढ़ में मिले सरकारी आवास को तत्काल खाली करने का फैसला किया। चंडीगढ़ से ट्रक में सामान लादकर अरोड़ा की बेटी होशियारपुर पहुंच गई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुंदर शाम अरोड़ा की बेटी डा. शिवानी अरोड़ा पुरी होशियारपुर से ट्रक लेकर चंडीगढ़ पहुंची और ट्रक में सारा घरेलू सामान लादकर सरकारी आवास को शनिवार को ही खाली कर दिया। नियमानुसार शाम सुंदर अरोड़ा अभी तीन माह तक सरकारी आवास में रह सकते थे। बता दें, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्थानीय निकाय मंत्री रहे नवजोत सिंह सिद्धू का विभाग बदल दिया था। उन्हें ऊर्जा विभाग दे दिया गया था। इससे सिद्धू नाराज हो गए थे और मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। सिद्धू ने भी तत्काल सरकारी आवास छोड़ दिया था।

    इस संबंध में जब अरोड़ा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि राजनीति में आने का उनका मिशन समाज सेवा है। जब अब वह मंत्रिमंडल में नहीं हैं और कुछ नए चेहरों को मौका मिला है, इसलिए उन्होंने सरकारी आवास खाली करने का फैसला किया। अरोड़ा ने कहा कि कुछ नए मंत्री बनेंगे तो उन्हें आवास की दिक्कत नहीं होगी।

    अरोड़ा ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने पहले भी उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी थी उसे उन्होंने पूरी ईमानदारी से निभाया था। भविष्य में भी जो जिम्मेदारी पार्टी देगी उसका वह पालन करेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जनता के प्रेम ने उन्हें राजनीति के इस मुकाम तक पहुंचाया है। उसकी सेवा में वह हमेशा तत्पर रहेंगे। बता दें अरोड़ा सादगी पसंद हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में कई बार बिना सिक्योरिटी के ही वह बाजार चले जाते थे। वह कई बार रात में थानों की चेकिंग भी कर चुके हैं।