विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्रिटिश कोलंबिया में विधायक बनी पंजाब की बेटी

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 14 May 2017 11:45 AM (IST)

पंजाब की बेटी जोगिंदर कौर उर्फ गिन्न सिम्ज ब्रिटिश कोलंबिया में विधायक चुनी गई हैं। वह 2011 में सांसद भी ...और पढ़ें

ब्रिटिश कोलंबिया में विधायक बनी पंजाब की बेटी
ब्रिटिश कोलंबिया में विधायक बनी पंजाब की बेटी

जालंधर [अनमोल चाहल]। गांव पबवां की बेटी ने ब्रिटिश कोलंबिया में विधायक बनकर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। गिन्नी सिम्ज के नाम से जानी जाती पबवां की जोगिंदर कौर ब्रिटिश कोलंबिया के सरी पैनोरमा से न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी की टिकट पर एमएलए चुनी गई हैं।

जोगिंदर कौर (गिन्नी सिम्ज) नौ साल की उम्र में पिता बिक्कर सिंह व माता सरवन कौर के साथ इंगलैैंड चली गई थी। उन्होंने इंगलैैंड में ग्रेजुएशन करने के बाद यूनिवर्सिटी आफ विक्टोरिया (मानचेस्टर) से बीएड की। इसके बाद उनका विवाह स्टीफन सिंह से हो गया। 1975 में गिन्नी सिम्ज कनाडा चली गई थी। 2011 में वह सांसद भी रहीं। वह बीसी टीचर फेडरेशन की पूर्व प्रधान भी रह चुकी हैैं।

गांव के जत्थेदार लखविंदर सिंह होठी व गिन्नी के चचेरे भाई एवं गांव के पंच सोमपाल सिंह ने बताया कि जोगिंदर कौर हमारी बहन है और उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। देर रात तक घर में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उन्होंने बताया कि 2011 में एक बार जोगिंदर कौर गांव में आई थीं। अब विधायक बनने के बाद हम सभी उन्हें फोन पर बधाई देंगे। वह जब भी गांव आएंगी तो उनका सम्मान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: एसवाइएल पर कैप्टन और मनोहर में तकरार, राजनाथ के सामने गरमा-गरमी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।