विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा ने किया गुरदासपुर में जीत का दावा, आप को बताया पानी का बुलबुला

By Ankit KumarEdited By:
Published: Thu, 14 Sep 2017 12:55 PM (GMT+05:30)

गुरदासपुर उपचुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव देश की संसद के लिए है, यहां भाजपा की जीत निश्चित है।

भाजपा ने किया गुरदासपुर में जीत का दावा, आप को बताया पानी का बुलबुला
भाजपा ने किया गुरदासपुर में जीत का दावा, आप को बताया पानी का बुलबुला

जेएनएन, जालंधर। केंद्रीय राज्य मंत्री व पंजाब भाजपा के प्रधान विजय सांपला ने 11 अक्टूबर को होने वाले गुरदासपुर उपचुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए सूबे में विपक्षी दल आम आदमी पार्टी को पानी के एक बुलबुले की संज्ञा दी है। यहां कुछ पत्रकारों से बातचीत में सांपला ने कहा कि आप तो पंजाब में पानी का एक बुलबुला था, जोकि अब पूरी तरह फट चुका है। गुरदासपुर उपचुनाव में यह कहीं भी नहीं है।

सांपला ने यह भी दावा किया कि जनता कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार से भी उब चुकी है और पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता में लाकर अब पछता रही है। उनका कहना था कि कांग्रेस जो वादे करके सत्ता में आई थी उनमें से एक को भी पूरा नहीं कर सकी। चाहे किसानों के कर्ज माफ करने का वादा हो, युवकों को नौकरियां, स्मार्ट फोन देने का या दलितों को घर मुहैया करवाने का। पंजाब में सत्ता में होने के बावजूद किसी भी वादे को पूरा न कर पाने के कारण जनता कांग्रेस के झूठे वादों के बारे में सब जान चुकी है और गुरदासपुर उपचुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाने का मन बना चुकी है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में राहुल के बयान पर सुखबीर-हरसिमरत की प्रतिक्रिया से भड़की कांग्रेस

पंजाब भाजपा प्रधान ने कहा कि सूबे के सीएम अमरिंदर सिंह इंग्लैंड में बैठे हैं और राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि जिन्होंने उनसे पंजाब में कामकाज के बारे में पूछना है। वे अमेरिका में जाकर उल-जलूल बयान दे रहे हैं। चुनावों के दौरान किए वादे पूरे करना तो दूर, सूबे के कर्मचारियों की तनख्वाह देने तक के पैसे नहीं हैं अमरिंदर सरकार के पास। पंजाब के मुलाजिमों को अब तक तनख्वाह ही नहीं मिली है जबकि दस साल के अकाली-भाजपा सरकार के शासनकाल में एक बार भी ऐसा मौका नहीं आया कि सरकारी कर्मचारियों को वेतन देने में देरी हुई हो।

सांपला ने कहा कि वैसे भी यह चुनाव देश की संसद के लिए है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभूतपूर्व कामकाज से जनता प्रसन्न है। उनके काम के चलते ही विदेशों में भी भारत के गौरव में बेहद वृद्धि हुई है। गुरदासपुर उपचुनाव में भाजपा के संभावित प्रत्याशी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी हाईकमान तय करेगा वहां से किसे चुनाव लड़वाना है। पंजाब भाजपा ने गुप्त रूप से संभावित प्रत्याशियों का एक पैनल हाईकमान को भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: अंग्रेजी में कामकाज करने वालों को याद आई हिंदी, बोले- इसके बिना पहचान नहीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।