पड़ोसी युवक संबंध बनाने के लिए कहता था तो महिला ने उठा दिया ऐसा कदम
पड़ोसी युवक अक्सर महिला को संबंध बनाने को कहता। इसका पता उसके पति को भी था। धीरे-धीरे पति उस पर शक करने लगा। इससे आहत महिला ने जहर निगल दिया।
जेएनएन, होशियारपुर। पड़ोस में रहने वाला युवक अक्सर शादीशुदा महिला से छेड़छाड़ करता था। वह कई बार उससे संबंध बनाने को भी कहता। महिला जब मना करती तो वह उसे धमकियां देता था। वहीं, मामले को लेकर महिला का पति उस पर शक करने लगा। इससे आहत महिला ने गत दिवस युवक से परेशान महिला ने जहर निगल लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महिला ने बताया कि उसकी शादी अशोक कुमार निवासी लेहली से हुई थी। करीब एक साल से पड़ोसी युवक उसको साबंध बनाने के लिए कहता था। वह अक्सर उससे छेड़छाड़ भी करता था। इस बात को लेकर युवक का उसके पति से झगड़ा भी हुआ था।
पति ने मामले की शिकायत थाने में भी की थी। इसके बाद पड़ोसी युवक ने भविष्य में ऐसा न करने को कहा था और मामला शांत हो गया था। इसके बाद पति उसके चरित्र पर शक करने लगा। गत दिवस पड़ोसी युवक छत के रास्ते से उसके घर में दाखिल हुआ और उससे गाली गलौज करने लगा।
पढ़ें : नोट बंद हुए तो पत्नी बोली मेरे पास हैैं 20 लाख, फिर जो हुआ वो सबने देखा
इसके बाद युवक चला गया। इसके बाद महिला का पति उसके चरित्र पर शक करने लगा। पति ने महिला से बहसबाजी की। इससे गुस्साई महिला ने जहरीली दवा निगल ली। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर दिया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।