विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रेवल एजेंट ने शहीद परिजनों को पीटा, डीजीपी ने जांच रिपोर्ट सीएम को सौंपी

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 15 May 2017 12:47 PM (IST)

पैसे वापस मांगने पर ट्रेवल एजेंट ने थाने के बाहर शहीद की भाभी व भाई की पिटाई कर डाला। एजेंट ...और पढ़ें

ट्रेवल एजेंट ने शहीद परिजनों को पीटा, डीजीपी ने जांच रिपोर्ट सीएम को सौंपी
ट्रेवल एजेंट ने शहीद परिजनों को पीटा, डीजीपी ने जांच रिपोर्ट सीएम को सौंपी

जेएनएन, काहनूवान। पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए गुरदासपुर जिले के कस्बा काहनूवान के गांव चक्क शरीफ के कुलवंत सिंह की भाभी व भाई को थाना काहनूवान के सामने एक ट्रेवल एजेंट ने बुरी तरह से पीट डाला। शहीद की भाभी व भाई का कसूर सिर्फ इतना था कि वह इंसाफ लेने के लिए थाना काहनूवान में एजेंट के खिलाफ गए थे। उन्हें सरकारी अस्पताल भैणी मीयां खां में दाखिल करवाया गया है।

अस्पताल में उपचाराधीन हरदीप सिंह व कुलविंदर कौर ने बताया कि उनके गांव चक्क शरीफ का राजू नामक एजेंट लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। वर्ष 2015 में उक्त एजेंट ने उक्त दोनों को फ्रांस भेजने के नाम पर नौ लाख रुपये लिए थे। काफी समय बीत जाने के बावजूद उसने उन्हें फ्रांस नहीं भेजा। इसके बाद जब हरदीप सिंह ने अपने दिए हुए पैसे वापस मांगे तो एजेंट ने उन्हें किस्तों में 3 लाख 40 हजार रुपये वापस दे दिए। उसने बाकी राशि भी देने का वादा किया।

वर्ष 2016 में गण्यमान्य और पंचायत की उपस्थिति में एजेंट ने हलफिया बयान पर 5 लाख रुपये वापस करने का करार कर लिया। उसने 60 हजार रुपये फाइल तैयार करने के खर्च के तौर पर काट लिए। तीन महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद गांव की पंचायत हुई तो एजेंट ने कुलवंत की भाभी के साथ गाली-गलौज की। इस दौरान हुए झगड़े में कुलवंत का भाई हरदीप सिंह घायल हो गया। इसके उपरांत हरदीप सिंह व उसकी पत्नी थाना भैणी मीयां में विरोधी पक्ष की शिकायत करने के लिए पहुंचे। शिकायत करने के बाद जब वह थाने के गेट के गाहर आए तो विरोधी पक्ष के दर्जन के करीब लोगों, जिनमें महिलाएं भी शामिल थी, ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने न तो हमलावरों को काबू किया और न ही उनकी मदद की।

इस संबंधी दूसरे पक्ष ने उन पर लगे आरोपों को नकारते हुए कहा कि हरदीप सिंह ने उन पर हमला किया है। इस मामले में डीएसपी काहनूवान प्रहलाद सिंह ने कहा कि मामले की जांच करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: पाकिस्‍तान से भारत में घुसपैठ कर रही महिला को मार गिराया

मारपीट की रिपोर्ट डीजीपी ने सीएम को सौंपी

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने पठानकोट में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए कुलवंत सिंह के परिवार के सदस्यों पर हुए हमले को लेकर जांच रिपोर्ट सौंपी दी है। डीजीपी ने कहा है कि हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब पुलिस छापेमारी कर रही है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडिय़ो  वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश देकर तत्काल रिपोर्ट तलब की थी। साथ ही आदेश दिए थे कि शहीद के परिवार की सुरक्षा यकीनी बनाई जाए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।