विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गौरव ने जीती झंडी की कुश्ती

By Edited By:
Published: Sat, 09 Mar 2013 06:45 PM (IST)

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, कलानौर

बाबा कार जी स्टेडियम में संत प्रताप सिंह व संत कंधारा सिंह की बरसी को समर्पित कुश्ती व कबड्डी कप करवाया गया। बाबा महल सिंह की अगुवाई में सबसे पहल कुश्ती के मुकाबले करवाए गए। खेल मेला का उदघाटन सरपंच हरकीरत सिंह पड्डा ने किया। गुरुद्वारा बाबा कार जी के ग्रंथी कुलवंत सिंह ने अरदास की। इसके बाद कुश्ती व कबड्डी मैच हुए। विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा मुख्य मेहमान के तौर पर समारोह में उपस्थित हुए। उन्होंने सांसद प्रताप सिंह बाजवा की सांसद निधि से खेल क्लब को पांच लाख रुपये देने का ऐलान किया।

मेला में अखाड़ा बाबा भगती नाथ, रोनी, अखाड़ा फगवाड़ा, चांद रूप, खन्ना, लल्लियां, अखाड़ा बाहड़ोवाल, डेरा बाबा नानक, आलमगीर, कोहाली के पहलवानों में मुकाबले हुए जिसमें प्रदीप भुंट्टो, जगरूप कोहाली, पम्मा पहलवान, रिंपी, इंद्रजीत, बब्बू, प्रदीप, सतनाम ने दर्शकों का मनोरंजन किया। 55 हजार रुपये की झंडी की कुश्ती गौरव व राकेश पहलवान में हुई जिसमें गौरव पहलवान जीता। उसे 30 हजार रुपये का इनाम मिला। दो नंबर की कुश्ती शम्मी व बिंदा पहलवान के बीच हुई। भाई मनी सिंह स्पो‌र्ट्स कबड्डी क्लब को बाबा कार जी कबड्डी क्लब ने दो अंक से हराया। शहीद भगत सिंह क्लब मोजोवाल ने यूथ क्लब रोसा को 14 अंक, बाबा कार जी क्लब ने डेरा बाबा नानक को 13 अंक, संत बाबा हजारा सिंह क्लब ने साझा स्पो‌र्ट्स क्लब को 11 अंक, बाबा दुल्ले शाह को शिकार माछिया ने हराया। सेमीफाइनल मुकाबले में शिकार माछिया को नड़ावाली ने दो अंक से हराया। विजयी टीम को बाबा महल व विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पुरस्कृत किया। कबड्डी के फाइनल मैच जीतने वाली टीम को एक लाख एक हजार रुपये व दूसरे नंबर की टीम को 71 हजार रुपये इनाम दिए जाएंगे।

इस मौके पर सर्बजीत, अरविंदर, ओम प्रकाश, अजायब सिंह, निशावर सिंह, मनजीत सिंह, बलविंदर सिंह, संपूर्ण सिंह, फकीर सिंह, निशान सिंह, चरनजीत, रणधीर सिंह, जोगेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, महेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।