Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में मौसम के बिगड़े मिजाज से सकते में किसान

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Mon, 24 Apr 2017 09:40 AM (IST)

    पंजाब में मौसम के बिगड़े मिजाज से किसान सकते में हैं। 47,38,294 मीट्रिक टन गेहूं खुले आसमान तले है। कई टन गेहूं बारिश में भीग रहा है।

    पंजाब में मौसम के बिगड़े मिजाज से सकते में किसान

    फिरोजपुर [दर्शन सिंह]। बीते तीन दिनों से बिगड़े मौसम से होने वाली बारिश ने किसानों को सकते में डाल दिया है, क्योंकि अधिकांश जगहों पर फसल कटने के लिए तैयार खड़ी है। मौसम की मार के चलते इसका सीधा असर फसल पर पड़ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूसरी तरफ खरीद केंद्रों में फसल की लिफ्टिंग को लेकर सरकारी दावों की पोल खुल रही है। हालात यह बन चुके है कि 72 घंटों के भीतर खरीदा अनाज उठाने के दावे हवा-हवाई नजर आ रहे है। हालात यह हैं कि शनिवार तक प्रदेश भर के खरीद केंद्रों में 47,38,294 मी.टन गेहूं बंद बोरियों में लिफ्टिंग के इंतजार में खुले आसमान के तले भीग रही है।

    वहीं, प्रदेश के ही खरीद केंद्रों में 2,31342 मी. टन गेहूं खरीद के इंतजार में हैं। खरीद व लिफ्टिंग के अधूरे प्रबंधों के कारण किसानों की दिक्कतें बढ़ रही हैं, क्योंकि कभी भी होने वाली बारिश में उनका अनाज भीग रहा है ।

    खास बात यह है कि शनिवार तक इस लिफ्टिंग के बकाये में सबसे ज्यादा हिस्सा सरकार की खुद की एजेंसी पनग्रेन का है। खरीद केंद्रों में राज्यभर में एजेंसी के 13,48,108 मी.टन गेहूं लिफ्टिंग होना बाकी है। यह रिपोर्ट पंजाब स्टेट एग्रीकल्चरल बोर्ड मोहाली की तरफ से जारी की गई है। सूत्रों के अनुसार यह सबकुछ धीमी लिफ्टिंग के कारण हो रहा है । हालांकि, सरकारी नियमों के मुताबिक 72 घंटों के भीतर खरीदे अनाज की लिफ्टिंग करना होता है, लेकिन सच्चाई इसके विपरीत है।

    किस एजेंसी का कितना बकाया (मी. टन में)

    पनग्रेन              13,48,108
    एफसीआइ          4,09,343 
    मार्कफेड            9,42,031 
    पनसप               8,81,606
    पंजाब वेयर हाउस   7,58,431 
    पंजाब एग्रो           3,80,177
    व्यापारी वर्ग          18,598 

    किस जिले में कितनी लिफ्टिंग

    जिला          बकाया (मी. टन में)

    अमृतसर            1,76,575
    बरनाला             1,38,498
    बठिंडा              2,93,766
    फरीदकोट            2,33,584
    फतेहगढ़ साहिब     1,22,310
    फाजिल्का            6,38,673
    फिरोजपुर            3,56,574
    गुरदासपुर           1,00,928
    होशियारपुर          77,482
    जालंधर             1,31,346
    कपूरथला           1,30,623
    लुधियाना            3,36,913
    मानसा              1,81,864
    मोगा                 3,18,002
    मुक्तसर             2,59,014
    पठानकोट           6775
    पटियाला            3,30,465
    रोपड़                45,821
    संगरूर              4,07,753
    एसएएस नगर       39,325
    एसबीएस नगर      82,894
    तरनतारन            3,29,109

    यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार करेगी विदेश में रहे सिखों की काली सूची पर पुनर्विचार