Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एकल विद्यालय में बच्चों को मिलते अच्छे संस्कार

    By Edited By:
    Updated: Fri, 10 Feb 2012 06:17 PM (IST)

    संवाद सूत्र, खुई खेड़ा(फाजिल्का)

    एकल विद्यालय में बच्चों को शिक्षा के साथ साथ उनमें अच्छे संस्कार भी भरे जाते हैं। यह बात मूल्यांकन प्रभारी पंजाब गोपाल ठठई ने शुक्रवार को खुईखेड़ा के मासिक अभ्यास वर्ग में आचार्य से कही।

    ठठई ने कहा कि जिले भर में 330 एकल विद्यालय चल रहे हैं जिनमें करीब 12 हजार बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी दिए जा रहे हैं। आरोग्य शिक्षा के द्वारा बच्चों को विभिन्न रोगों से बचाव के लिए इन्हें दवाएं भी मुहैया करवाई जाती हैं। ग्रामीण विकास योजना के तहत ग्रामीणों को रासायनिक खादों से बजायजैविक खादों का ही इस्तेमाल करने का भी सुझाव दिया जाता है। अंत में पदाधिकारियों ने एकल विद्यालय की 30 आचार्यो को कंबल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मौके पर महिला समिति एकल विद्यालय की सदस्य मीनू धींगड़ा, सच समिति प्रमुख संदीप धींगड़ा, पंचायत समिति सदस्य कृष्ण कंबोज, प्रेम दूमड़ा, श्री हनुमान मंदिर के पुजारी सतपाल शर्मा, अभियान प्रमुख मुख्तयार, मुल्यांकन प्रमुख आंचल अबोहर राजकुमार आदि भी मौजूद थे।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर