विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पांच वर्ष की हुई फाजिल्का ईको कैब

By Edited By:
Published: Tue, 15 Jan 2013 02:16 AM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2013 02:17 AM (IST)

News Article Hero Image

हमारे सूत्र, फाजिल्का : दी फाजिल्का ईको कैब्स वेलफेयर सोसायटी के प्रतापबाग में आयोजित वार्षिकोत्सव मेंईको कैब प्रोजेक्ट से जुड़े रिक्शा चालकों मे गर्म वस्त्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्यातिथि डीआइजी अमर सिंह चहल, विशिष्ट अतिथि जिला ट्रांसपोर्ट अधिकारी बलवीर राणा, ट्रक यूनियन अध्यक्ष परमजीत सिंह वैरड़, अकाली नेता नरेश सेतिया व प्रेस कौंसिल के अध्यक्ष प्रफुल्ल नागपाल थे। यह लोइयां इंजीनियर नितिन सेतिया, सनम सेतिया व मास्टर ईशान भास्कर की ओर से दी गई।

ईको कैब के संस्थापक सचिव इजीनियर नवदीप असीजा ने बताया कि फाजिल्का से ईको कैब की शुरुआत पांच साल पहले की गई थी और करीब एक साल पहले दी फाजिल्का ईको कैब्स वेलफेयर सोसायटी का गठन किया गया। फाजिल्का के करीब चार सौ में से दो सौ रिक्शा चालक सोसायटी से जुड़े हुए हैं। ग्रेजुएट्स वेलफेयर एसोसिशन की ओर से रिक्शा चालकों के लिए मेडिकल सुविधा, उनके बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा व कम दरों पर मोबाइल फोन, कपड़ों, जूतों आदि का प्रबंध किया गया है।

मुख्यातिथि डीआइजी चहल ने कहा कि जो रिक्शा चालक सोसायटी से नहीं जुड़े वे भी एकजुट होकर सोसायटी से जुड़कर लाभ उठाएं। वहीं डीटीओ राणा ने कहा कि रिक्शा चालक अपने बच्चों को पूर्ण रूप से साक्षर बनाएं। सचिव नवदीप असीजा ने उपस्थिति का आभार प्रकट किया। इस मौके पर कामरेड शक्ति, राजकुमार सेतिया, लीलाधर शर्मा, एडवोकेट राजेश कसरीजा, गीता साफ्टेक कंप्यूटर्स के निदेशक डा. विनोद जांगिड़, सनम सेतिया, नितिन सेतिया, डा. रजनीश कामरा, लक्ष्मण दोस्त आदि मौजूद थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर