विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मानवरहित फाटक पर ट्रेन के इंजन से टकराया ट्रक, ट्रेन चालक की मौके पर ही मौत

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 08 Oct 2017 11:30 AM (IST)Updated: Sun, 08 Oct 2017 03:34 PM (IST)

जलालाबाद के निकट एक ट्रक रेल से टकरा गया। हादसे में रेल चालक की मौत हो गई। ट्रेन में सवार कई यात्री भी घायल हो गए।

मानवरहित फाटक पर ट्रेन के इंजन से टकराया ट्रक, ट्रेन चालक की मौके पर ही मौत
मानवरहित फाटक पर ट्रेन के इंजन से टकराया ट्रक, ट्रेन चालक की मौके पर ही मौत

जेएनएन, फाजिल्का। जलालाबाद में बहमनी गांव के निकट फाजिल्का-फिरोजपुर रेल ट्रैक पर सुबह करीब 10 बजे एक मानव रहित फाटक पर सीमेंट मिक्सचर पैसेंजर ट्रेन से टकरा गया। हादसे में ट्रक गाड़ी के इंजन में घुस गया। रेल चालक विकास केपी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टैंकर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद ट्रेक पर अन्य ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। टक्कर इतनी भयानक थी कि रेलगाड़ी उक्त ट्रक को काफी दूर तक घसीटकर ले गई। कुछ यात्रियों के भी घायल होने की सूचना है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। ट्रेन नं. 74971 फिरोजपुर से फाजिल्का आ रही थी। हादसे में मृत लोको पायलट विकास केपी पुत्र कृष्णा प्रसाद मूल रूप से बिहार के जिला नालन्दा के गांव वाना का निवासी था।

यह भी पढ़ेंः शराब पीकर ड्राइविंग कर रही थी पूर्व क्रिकेटर की पत्नी, गाड़ी जब्त