विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फीस वृद्धि के विरोध अभिभावकों का प्रदर्शन

By Edited By:
Published: Sat, 18 Apr 2015 05:54 PM (IST)

संवाद सहयोगी, मंडी गो¨बदगढ़ स्कूल फीस में बढ़ोतरी के विरोध में शनिवार को गो¨बदगढ़ पब्लिक स्कूल (ज

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, मंडी गो¨बदगढ़

स्कूल फीस में बढ़ोतरी के विरोध में शनिवार को गो¨बदगढ़ पब्लिक स्कूल (जीपीएस) के बाहर पंजाब पेरेंट्स एसोसिएशन की अगुआई में एकत्र हुए अभिभावकों ने 3 घंटे तक जबरदस्त रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर अभिभावकों के समर्थन में आए विश्वास एक उम्मीद संस्था के प्रधान र¨वदर ¨सह पदम, सचिव सुखदीप ¨सह राजा, कोषाध्यक्ष रत्न चंद और सदस्य दीपक घई व जतिन सूद आदि ने कहा कि स्कूल द्वारा वार्षिक चार्जिस, मिस्लेनियस चार्जिस 15 से 20 फीसद हर वर्ष बढ़ा दिया जाता है और अब यह बढ़कर 4000 रूपये करीब जा पहुंचा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जीपीएस मैनेजमेंट द्वारा की गई वृदि दूसरे स्कूलों के मुकाबले अधिक है। उन्होंने कहा कि यदि यह वृदि वापस नहीं ली जाती संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर जगदीप ¨सह बंटी, रा¨जदर गोयल, ¨टकू लोटे, इंद्रजीज ¨सह आदि उपस्थित थे।

इस संबंध बात करने पर एजुकेशनल एंड सोशल वेल्फेयर ट्रस्ट के चेयरमैन विमल बांसल ने साफ कर दिया कि फीसों में बढ़ोतरी वापस नहीं होगी। उन्होंने कहा कि छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार अध्यापकों के वेतन में बढ़ोतरी करनी पड़ती है, इसलिए फीसों में बढ़ोतरी भी हुई है। उन्होंने बताया कि जो डीए पिछले वर्ष 80 फीसद था, उसे बढ़ाकर 107 फीसदी कर दिया गया है। इसके अलावा कर्मचारियों का ईएसआई और प्रोविडेंट फंड अलग से अदा करना पड़ता हैं।