विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आत्महत्या को मजबूर के आरोप में ससुराली नामजद

By Edited By:
Published: Sun, 07 Jul 2013 11:33 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jul 2013 11:34 PM (IST)

News Article Hero Image

संवाद सूत्र, फरीदकोट : स्थानीय पटेल पार्क के निकट निवासी व फरीदकोट में विवाहित एक महिला के पति द्वारा मानसिक रूप से परेशान होकर नहर में कूदकर आत्महत्या करने के मामले में फरीदकोट पुलिस ने मृतक की माता के बयानों पर मृतका की पत्‍‌नी सहित अबोहर निवासी ससुराल परिवार पर आत्महत्या करने का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार न्यू कैंट फरीदकोट निवासी आशा रानी ने जिला सीनियर पुलिस कप्तान गुरमीत सिंह रधावा को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा शशि कुमार सरकारी अध्यापक था। उसका अबोहर निवासी अपनी पत्‍‌नी भारती पुत्र मदन लाल के साथ घरेलू झगड़ा चल रहा था। इस पर भारती ने वूमेन सेल में केस भी कर रखा था और शशि कुमार इसकी तारीखें भुगत रहा था।

आशा रानी ने बताया कि शशि के ससुराल वाले भी उसको पिछले काफी समय से परेशान कर रहे थे। इसी परेशानी के चलते उसने गत दिनों नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। फरीदकोट पुलिस ने आशा रानी के बयानों पर भारती, उसके पिता मदन लाल गाधी, निटकोन अधिकारी उसके भाई पि्रंस गाधी व ज्योति गाधी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले के तहत मुकदमा नंबर 181 दर्ज कर लिया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।