विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपना घर लेने का सुनहरा मौका, हाउसिंग स्कीम के फ्लैटों के रेट पांच से 15 लाख तक हुए कम

By Edited By:
Published: Sun, 24 Nov 2019 10:18 PM (IST)Updated: Tue, 26 Nov 2019 08:44 AM (IST)

Chandigarh Housing Schema Flats चंडीगढ़ में हाउसिंग स्‍कीम के फ्लैटों की कीमतों में भारी कमी की गई है। फ्लैटों की ...और पढ़ें

अपना घर लेने का सुनहरा मौका, हाउसिंग स्कीम के फ्लैटों के रेट पांच से 15 लाख तक हुए कम
अपना घर लेने का सुनहरा मौका, हाउसिंग स्कीम के फ्लैटों के रेट पांच से 15 लाख तक हुए कम

चंडीगढ़, [बलवान करिवाल]। Chandigarh Housing Schema Flats: सिटी ब्‍यूटीफुल में मकान लेना चाहते हैं तो आपकेे लिए सुनहरा मौका है। शहर में फ्लैटों की कीमतों में गिरावट आई है। सेक्टर-53 की सेल्फ फाइनें‍सिंग हाउसिंग स्कीम में फ्लैटों के रेट 15 प्रतिशत घटाने के साथ ही बड़ा कदम उठाया गया है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड इसके लिए सर्वे की अवधि भी बढ़ाने जा रहा है। इस स्कीम के लिए करवाए जा रहे डिमांड सर्वे की अवधि आज से एक महीने के लिए बढ़ जाएगी। यह अवधि नए रेट तय होने के बाद लोगों को आवेदन करने का मौका देने के लिए बढ़ाई जा रही है।

डेढ़ महीने से करवाए जा रहे डिमांड सर्वे अंतिम तिथि पहले 30 नवंबर थी, लेकिन रेट रीवाइज होने के बाद इसे बढ़ा दिया जाएगा। अभी तक डिमांड सर्वे में 100 से भी कम आवेदन आए हैं। 492 फ्लैटों के लिए इतने कम आवेदनों ने स्कीम पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके बाद ही बोर्ड ने फ्लैटों के रेट कम करने का फैसला लिया है।

थ्री बेडरूम फ्लैट की कीमत 15 लाख रुपये घटी

अभी तक इस स्कीम में थ्री बेडरूम फ्लैट का रेट 1.80 करोड़ रुपये था। अब इस फ्लैट का रेट 15 लाख तक कम हो सकता है। थ्री बेडरूम के 192 फ्लैट बनने हैं।

टू बेडरूम फ्लैट की कीमत 12 लाख रुपये घटी

टू बेडरूम फ्लैट की कीमत पहले डेढ़ करोड़ रुपये थी। इसमें भी 12 लाख रुपये तक की कटौती होगी। 100 टू बेडरूम फ्लैट बनाए जाने है। 

वन बेडरूम फ्लैट की कीमत में होगी आठ लाख रुपये की कमी

लोअर इनकम ग्रुप के लिए 120 वन बेडरूम फ्लैट स्कीम में प्रस्तावित हैं। इस फ्लैट की कीमत 95 लाख रुपये निर्धारित की गई थी। अब इसमें आठ लाख रुपये तक की कमी की जा रही है।

ईडब्ल्यूएस फ्लैट की कीमत पांच लाख रुपये घटेगी

इसी तरह से ईडब्ल्यूएस फ्लैट जो अभी तक 50 लाख का था, वह भी पांच लाख रुपये तक कम होकर 45 लाख का होगा। इस कैटेगरी के स्कीम में 80 फ्लैट बनाए जाएंगे।

आइटी पार्क में फ्लैट के रेट नहीं होंगे कम

बोर्ड ने अभी सिर्फ सेक्टर-53 में हाउसिंग स्कीम के ही रेट कम करने का फैसला लिया है। आइटी पार्क में 16 एकड़ की साइट पर लांच की जाने वाली नई जनरल हाउसिंग स्कीम के फ्लैटों के रेट कम नहीं होंगे। इसमें भी थ्री बेडरूम फ्लैट की कीमत करीब दो करोड़ रुपये होगी। थ्री बेडरूम में सर्वेट रूम भी होगा। इसी तरह से टू बेडरूम का रेट भी डेढ़ करोड़ रुपये से कम नहीं होगा।

इस स्कीम को बोर्ड जल्‍द लांच करने की तैयारी कर रहा है। इसका पूरा प्लान तैयार किया जा रहा है। यहां जो फ्लैट बनेंगे, वे सात मंजिला बनेंगे। इस स्कीम के साथ ही पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अधिकारियों के लिए भी आइटी पार्क में फ्लैट बनाए जाने हैं। इसको भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।