विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ललित मोदी की मदद क्‍यों रही हैं सुषमा स्वराज : दिग्विजय

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sun, 14 Jun 2015 01:41 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jun 2015 02:41 PM (IST)

राज्‍य ब्‍यूरो, चंडीगढ़ : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा आईपीएल के पूर्व कमिश्‍नर ललित मोदी की मदद करने के मामले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़ : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की मदद करने के मामले में कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह भी कूद पड़े हैं। चंडीगढ़ पहुंचे दिग्गी राजा ने कहा कि आखिर सुषमा स्वराज ललित मोदी की मदद क्यों कर रही हैं, जिसे भारतीय कानून ने भगोड़ा करार दिया हुआ है।

वह रविवार का यहां एक निजी कायर्क्रम में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने सुषमा स्वराज से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री को इस वीजा मामले पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। यह बात बेहद गंभीर है कि भारत के कानून ने जिस व्यक्ति को भगोड़ा घोषित कर रखा है देश की विदेशमंत्री ने उसकी मदद की।

यह भी पढ़ें : सुषमा पर IPL कमिश्नर रहे ललित मोदी की मदद का आरोप, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

उन्होंने हरियाणा की राजनीति पर भी अपनी टिप्पणी का पासा फेंका। उन्होंने कहा केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बीरेंद्र सिंह भी हमला किया। उन्होंने कहा कि बीरेंद्र सिंह अब भी कांग्रेसी विचारधारा के व्यक्ति हैं। वह अपने निजी स्वार्थ के वशीभूत होकर भाजपा में गए।

दिग्विजय ने योग गुरु बाबा रामदेव को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव ने योग को धंधा बना डाला है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा रामदेव के भाई के कार्यालय से अवैध हथियार मिले थे। इस पर राजनाथ सिंह चुप क्यों हैं। उन्हें इस मामले में उनको वक्तव्य देना चाहिए।

आरोप लगाया जा रहा है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता पद पर रहते हुए सुषमा स्वराज ने अपने एक रिश्तेदार का ब्रिटेन में ऐडमिशन करवाने के लिए ललित मोदी की मदद ली थी। इसी काम के बदले सुषमा पर ललित मोदी की मदद करने के आरोप लग रहे हैं।

उधर, सुषमा स्वराज ने भी माना था कि विदेश मंत्री बनने के बाद वह जुलाई 2014 में ललित मोदी के संपर्क में थीं। सुषमा ने ट्वीट किया था, 'ललित मोदी की पत्नी की तबीयत खराब थी और 4 अगस्त को उनकी पत्नी की पुतर्गाल में सर्जरी होनी थी। ललित ने मुझसे कहा कि उन्हें अस्पताल में कंसेंट पेपर पर दस्तखत करने के लिए मौजूद रहना है।' विदेश मंत्री ने लिखा था कि, 'ललित ने मुझे बताया कि उन्होंने लंदन में ट्रैवल डॉक्युमेंट्स के लिए अप्लाई किया है और ब्रिटेन सरकार दस्तावेज देने के लिए तैयार है। मगर यूपीए सरकार के एक सर्कुलर की वजह से वे ऐसा नहीं कर सकते, क्योंकि इससे भारत-ब्रिटेन संबंधों पर असर पड़ेगा।'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।