विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेयरी फार्म हटाने के मामले में मंत्री रजिया सुल्ताना व एडीजीपी मुस्तफा को नोटिस

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Thu, 26 Oct 2017 03:02 PM (IST)

मंत्री रजिया सुल्ताना के घर के निकट स्थित डेयरी फार्मों को हटाने को लेकर जारी नोटिस पर हाई कोर्ट ने ...और पढ़ें

डेयरी फार्म हटाने के मामले में मंत्री रजिया सुल्ताना व एडीजीपी मुस्तफा को नोटिस
डेयरी फार्म हटाने के मामले में मंत्री रजिया सुल्ताना व एडीजीपी मुस्तफा को नोटिस

जेएनएन, चंडीगढ़। संगरूर में डेयरी फार्म हटाने के लिए नोटिस जारी करने के मामले में फार्म मालिकों ने पंजाब एवं हरियाणा हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका पर पंजाब की राज्य मंत्री रजिया सुल्ताना व उनके पति एडीजीपी मोहम्मद मुस्तफा को नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई तक डेयरी फार्म हटाने पर रोक लगा दी है।

यह डेयरी फार्म रजिया सुल्ताना के घर के रास्ते में हैं। इन्हें हटाने के लिए नोटिस जारी  किया गया है। डेयरी फार्म मालिकों द्वारा हाई कोर्ट में दायर याचिका के अनुसार चुनाव के दौरान सहयोग न करने पर नगर परिषद ने उन्हें हटाने का नोटिस जारी किया है। हाई कोर्ट ने नगर परिषद के ईओ ओर डिप्टी कमिश्नर संगरूर समेत चीफ सेक्टरी को भी 6 नवंबर के लिए नोटिस जारी किया है। साथ ही डेयरी फार्म हटाने पर भी रोक लगा दी है।

यह भी पढ़ेंः 800 स्कूलों को बंद करने का मामला हाई कोर्ट पहुंचा, पंजाब सरकार को नोटिस