विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मामा के जुल्‍म को सहती रही 10 साल की बच्‍ची, दुष्‍कर्म कर धमकाता था

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Fri, 13 Oct 2017 10:05 AM (IST)

चंडीगढ़ की बच्‍ची से दुष्‍कर्म के मामले में पीड़ित बच्‍ची और उसकी मां ने कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए। ...और पढ़ें

मामा के जुल्‍म को सहती रही 10 साल की बच्‍ची, दुष्‍कर्म कर धमकाता था
मामा के जुल्‍म को सहती रही 10 साल की बच्‍ची, दुष्‍कर्म कर धमकाता था

जेएनएन, चंडीगढ़। यहां 10 साल की बच्ची से उसका मामा काफी समय तक दुष्‍कर्म करता रहा और उसे मुंह न खोलने के लिए धमकाता रहा। दहशत में बच्‍ची उसका जुल्‍म सहती रही और खेलने-कूदने की उम्र में मां बन गई। शहर के इस चर्चित मामले में पीड़ित बच्‍ची व उसकी मां ने अदालत में बयान दर्ज करवाए।

दुष्कर्म पीड़िता की नवजात का डीएनए छोटे मामा से मैच होने के बाद मंगलवार को पुलिस ने कोर्ट में सप्लीमेंट्री चालान पेश किया था। इससे पहले गिरफ्तार बड़े मामा से नवजात का डीएनए मैच नहीं हुआ था। कोर्ट में रिपोर्ट सौंपने के बाद पुलिस ने पीड़िता से दोबारा काउंसलिंग की तो बच्ची ने अपने दूसरे मामा का नाम लिया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि उसका छोटा मामा भी उसके साथ दुष्कर्म करता है। तब पुलिस ने 164 के तहत बच्ची का बयान दर्ज करवाने के बाद 19 सिंतबर को दूसरे मामा को गिरफ्तार कर लिया था।

यह था मामला

गौरतलब है कि 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले में आरोपी मामा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पेट दर्द होने के बाद जांच में खुलासा हुआ कि दुष्कर्म पीड़िता बच्ची सात महीने की गर्भवती है। मामले की जांच व बच्ची के बयान पर गिरफ्तार मामा का नवजात का डीएनए सैंपल मैच नहीं हुआ था। इसके बाद केस ने नया मोड़ ले लिया।