Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केजरीवाल को लुधियाना पहुंचने पर दिखाए काले झंडे, महिलाओं ने फेंकीं चूड़ियां

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Fri, 09 Sep 2016 09:18 AM (IST)

    'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल आज पंजाब के चार दिवसीय दौरे पर लुधियाना पहुंच गए। लुधियाना में उनके खिलाफ कांग्रेस व शिअद की महिला कार्यकर्ता ने काले झंडे दिखाए और चूडि़यां फेंकीं।

    चंडीगढ़, [वेब डेस्क]। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज पंजाब के चार दिवसीय दौरे पर लुधियाना पहुंचे। लुधियाना स्टेशन पर वह शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से उतरे तो कांग्रेस और अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया अौर काले झंडे दिखाए। महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और केजरीवाल पर चूडि़यां फेंकीं। इस मौके पर सुरक्षा केे कड़े इंतजाम किए गए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस को वहां से केजरीवाल को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। केजरीवाल के स्वागत में काफी संख्या में 'आप' के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। विरोधी दलों के प्रदर्शन के जवाब में 'आप' कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी की। बाद में पुलिस केजरीवाल को वहां से निकाल कर ले गई। केजरीवाल वहां से छंडे गांव के लिए रवाना हो गए। वह वहां जिले के 'आप' के विधानसभा उम्मीदवारों के साथ बैठक करेंगे।

    विरोध के बीच पुलिस सुरक्षा में लुधियाना स्टेशन से निकलते केजरीवाल।

    शताब्दी एक्सप्रेस के लुधियाना स्टेशन पर पहुंचने के बाद केजरीवाल जैसे ही ट्रेन से निकले अकाली दल और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। इनमें महिलाओं की संख्या खासी थी। कार्यकर्ता केजरीवाल को काले झंडे दिखा रहे थे और महिलाओं ने उन पर चूडि़यां भी फेंकी।

    इस दौरान महिला कांग्रेस ने उन्हें गो बैक केजरीवाल के बोर्ड दिखाए। महिला कांग्रेस व यूथ अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान केजरीवाल के समर्थकों व प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों में मामूली धक्का मुक्की भी हुई। केजरीवाल आज से पंजाब के दौरे पर हैं.

    अपने पंजाब दौरे के दौरान वह विभिन्न स्थानों पर पार्टी के कार्यक्रमाें में भाग लेंगे। उनका संगरूर जाने का भी कार्यक्रम था, लेकिन वहां हंगामे की आशंका को देखते हुए इसे रद कर दिया गया है। माना जा रहा है कि संगरूर के जिला ऑब्जर्वर रहे विजय चौहान के सेक्स स्केंडल के उजागर होने के बाद वहां विरोध प्रदर्शन की आश्ांका के कारण यह कदम उठाया गया है।

    लुधियाना से करेंगे शुरुआत, 11 को किसान घोषणापत्र जारी करेंगे

    केजरीवाल करीब सवा 12 बजे शताब्दी एक्सप्रेस से लुधियाना पहुंचे। वह 11 सितंबर तक पंजाब के दौरे पर रहेंगे। आशंका है कि इस दौरान उनको कुछ जगहों पर विरोध का सामना भी करना पड़ सकता है। केजरीवाल का दौरा उस समय हाे रहा है जब 'आप' विभिन्न विवादों से घिरी है। सुच्चा सिंह छोटेपुर को कन्वीनर पद से हटाए जाने से पार्टी में बगावत तेज है तो पंजाब में 'आप' नेताअों पर महिलाओं के शारीरकि शोषण के आराेप लग रहे हैं।

    पढ़ें : पंजाब: 'आप'को तगड़ा झटका, जोनल इंचार्ज सहित 86 ने छोड़ी पार्टी

    केजरीवाल को चूडि़यां दिखातीं महिलाएं।

    केजरीवाल के पंजाब दौरे के कार्यक्रम

    -8 सितंबर: लुधियाना के छंडे गांव में जिले के 'आप' के विधानसभा उम्मीदवारों के साथ बैठक करेंगे।

    -9 सितंबर: छंडे गांव में ही पार्टी के वॉलंटियर्स के साथ बैठक करेंगे।

    -10 सितंबर: पटियाला में टीचर्स व डॉक्टरों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति तय करेंगे।

    -11 सितंबर: डुढिके गांव में लाला लाजपत राय को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद मोगा के बाघा पुराना में किसान घोषणा पत्र जारी करेंगे। वहां से अमृतसर के लिए रवाना होंगे। 11 की रात को केजरीवाल अमृतसर में रहेंगे और 12 की सुबह दिल्ली रवाना होंगे।

    देखें तस्वीरें : विरोध के बीच पंजाब के दौरे पर पहुंचे केजरीवाल

    सांपला ने पूछे सात सवाल, कहा जवाब लेकर आएं

    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रधान विजय सांपला ने अरविंद केजरीवाल से सात सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा है कि केजरीवाल इन सवालों के जवाब लेकर ही पंजाब आएं। इनमें 'आप' विधायक संदीप कुमार के सेक्स स्कैंडल व संगरूर के आब्जर्वर रहे विजय चौहान पर लगे आरोपों का मुद्दा भी शामिल है। उन्होंने फिरोजपुर की पूर्व जिला कन्वीनर अमनदीप कौर की ओर से 52 महिलाओं के शोषण के मामले पर भी उनसे अपनी नीति और रवैया स्पष्ट करने को कहा है।

    केजरीवाल को काले झंडे दिखातीं महिलाएं।

    पढ़ें : 'आप' के एक और नेता के विवादित बोल, खैहरा के साधु-संतों पर बयान से बवाल

    सांपला ने ये सवाल पूछे -

    -केजरीवाल तानाशाह जैसा बर्ताव क्यों?
    -पाटी नेता स्कैंडलों में क्यों फंसे हुए?

    -महिलाओं की सुरक्षा पर क्या कर रहे हैं?
    -पार्टी नैतिकता के मुद्दे पर फेल क्यों?

    -टिकटों के बदले पैसे क्यों लिए जा रहे हैं? -पंजाब के पानी पर दोगला मापदंड क्यों?
    -बेअदबी के मामलों पर क्यों फंसे?

    केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग।

    पढ़े : भगवंत मान ये क्या बोले- कांग्रेस की हालत मौत का इंतजार रहे 80 साल के बुजुर्ग जैस

    घुग्गी ने छोटेपुर समर्थक छह जोनल इंचार्ज हटाकर नए तैनात किए

    आम आदमी पार्टी पंजाब के कन्वीनर गुरप्रीत सिंह घुग्गी छह नए जोनल इंचार्जों की नियुक्ति करने का एलान किया। इनमें से गुरदासपुर से जीएस शामपुरा, अमृतसर से जसविंदर सिंह जहांगीर, जालंधर से सुखदीप सिंह अपरा, श्री आनंदपुर साहिब से दर्शन सिंह धालीवाल, बठिंडा से दीपक बांसल और फिरोजपुर से जगदीप सिंह संधू फतणवाला शामिल हैं। इनके स्थानों पर तैनात पहले जोनल इंचार्जों ने सुच्चा सिंह छोटेपुर का समर्थन किया था। इसके चलते पार्टी ने नए जोनल इंर्चाजों की तैनाती की है।