विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आप' के एक और नेता के विवादित बोल, खैहरा के साधु-संतों पर बयान से बवाल

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 05 Sep 2016 06:17 PM (IST)Updated: Tue, 06 Sep 2016 09:30 AM (IST)

पंजाब में विवादों में घिरी आप के लिए सुखपाल सिंह खैहरा के ट्वीट ने एक और आफत खड़ी कर दी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चंडीगढ़ (वेब डेस्क)। पंजाब में विवादों में फंस रही आम आदमी पार्टी के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने पार्टी को एक और परेशानी में डाल दिया। साधु-संतों पर विवादित ट्वीट से खैहरा घिर गए हैैं। सोशल मीडिया में उनकी जमकर खिंचाई हो रही है।

खैहरा ने ट्वीट किया कि वह मदर टेरेसा को उनके द्वारा किए गए मानवीयता के कार्यों के लिए सैल्यूट करते हैैं। वह हमारे झूठे साधु-संतों के मुकाबले सही मायनों संत हैं।

हालांकि बाद खैहरा ने फिर एक ट्वीट कर पहले किए ट्वीट पर सफाई दी। उन्होंने लिखा वह सभी नहीं बल्कि झूठे साधु संतों के खिलाफ हैैं।

बता दें, वेटिकन सिटी में एक समारोह के दौरान रोमन कैथोलिक चर्च के पोप फ्रांसिस ने मदर टेरेसा को संत घोषित किया था। मदर टेरेसा ने भारत में रहकर सेवा का काम किया था।