विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंडीगढ़ में एक लाख रुपये रिश्वत लेता IFS अधिकारी गिरफ्तार

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Tue, 18 Jul 2017 07:04 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jul 2017 07:05 PM (IST)

सीबीआइ ने चंडीगढ़ में तैनात आइएफएस अधिकारी बीरेंदर कुमार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

चंडीगढ़ में एक लाख रुपये रिश्वत लेता IFS अधिकारी गिरफ्तार
चंडीगढ़ में एक लाख रुपये रिश्वत लेता IFS अधिकारी गिरफ्तार

जेएनएन, चंडीगढ़। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने चंडीगढ़ में तैनात डिप्टी कंजरवेटर फारेस्ट आइएफएस बीरेंदर कुमार को एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आइएफएस बीरेंदर प्रदूषण सर्टीफिकेट देने के नाम पर आरा मशीन चलाने वाले चार लोगों से 25-25 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था।

सीबीआइ अधिकारियों को इंडस्ट्रियल एरिया में आरा मशीन चलाने वाले राजिंदर कुमार ने शिकायत दी थी कि बीरेंदर कुमार उनसे पॉल्यूशन क्लीयरेंस के लिए 25-25 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है। इसके बाद सीबीआइ ने ट्रेप बिछाया। बीरेंदर कुमार ने चारों को रिश्वत की राशि देने के लिए सोमवार रात 9.30 बजे सेक्टर-27 में बुलाया।

तय समयानुसार चारों रिश्वत की राशि लेकर सेक्टर-27 पहुंच गए। सीबीआइ ने भी इस दौरान ट्रेप लगा दिया। जैसे ही बीरेंदर ने रिश्वत की राशि हाथ पर पकड़ी सीबीआइ ने उसे दबोच लिया। बता दें, बीरेंदर कुमार इससे पूर्व मुंबई के दादर में तैनात था। वहां भी वह 2010 में रिश्वत लेते पकड़ा गया था।

यह भी पढ़ें: ये महिला क्लर्क निकली शातिर, रेलवे में नौकरी का थमा देती थी फर्जी अप्वाइंटमेंट