Move to Jagran APP

हरियाणा व चंडीगढ़ राष्ट्रीय औसत से अधिक कोरोना संक्रमित केस, पंजाब व हिमाचल में स्थिति बेहतर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना संक्रमित मामलों का आंकड़ा जारी किया है। इसके अनुसार पंजाब व हिमाचल में प्रति दस लाख कोरोना संक्रमित मरीज राष्ट्रीय औसत से कम हैं जबकि हरियाणा व चंडीगढ़ में राष्ट्रीय औसत से अधिक हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Wed, 18 Nov 2020 01:06 PM (IST)Updated: Wed, 18 Nov 2020 01:06 PM (IST)
हरियाणा व चंडीगढ़ राष्ट्रीय औसत से अधिक कोरोना संक्रमित केस, पंजाब व हिमाचल में स्थिति बेहतर
चंडीगढ़ व हरियाणा में कोरोना संक्रमण के मामले राष्ट्रीय औसर से अधिक। सांकेतिक फोटो

चंडीगढ़ [विशाल पाठक]। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में 12 लाख की आबादी पर अब तक 16,022 कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने उन 15 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेश की सूची जारी की है, जहां 10 लाख की आबादी पर राष्ट्रीय औसत से कम कोरोना संक्रमित मामले दर्ज किए हैं। इस सूची में उत्तर भारत से केवल दो राज्य शामिल हैं, जिनमें पंजाब और हिमाचल प्रदेश का नाम शामिल हैं, जबकि उत्तर भारत से दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ इस सूची से बाहर हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में 10 लाख की आबादी पर राष्ट्रीय औसत से अधिक संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं।

loksabha election banner

पंजाब और हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय औसत से कम संक्रमित मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश में 10 लाख की आबादी पर 3,936 कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं, जो कि राष्ट्रीय औसत का लगभग आधा है। मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय औसत के मुताबिक देश में 10 लाख लोगों पर 6,387 कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। इसी तरह पंजाब में 10 लाख लोगों की आबादी पर 4,665 कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं।

चंडीगढ़ में अब तक कोरोना की स्थिति

शहर में अब तक 16,022 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। कोरोना से अब तक शहर में 252 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय शहर में 1,026 कोरोना एक्टिव केस हैं। अब तक शहर में 1,24,741 लोगों के कोरोना सैंपल लेकर टेस्टिंग की जा चुकी है। इनमें से 1,07,986 लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब तक शहर में 14,744 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। 

ऐसे राज्य जहां 10 लाख की आबादी पर राष्ट्रीय औसत से कम पॉजिटिव केस

राज्य/केंद्रशासित प्रदेश         पॉजिटिव केस (10 लाख की आबादी पर)

बिहार                                 1,808

उत्तर प्रदेश                          2,144

मध्य प्रदेश                           2,145

मिजोरम                              2,738

झारखंड                               2,745

राजस्थान                            2,760

गुजरात                               2,931

मेघालय                              3,158

हिमाचल प्रदेश                     3,936

पश्चिम बंगाल                     4,302

नागालैंड                             4,334

पंजाब                                 4,665

दमन-द्वीप एवं दादर नगर हवेली 5,335

असम                                5,903

उत्तराखंड                          6,044

यह भी पढ़ें : कुत्तों की भी चमकती है किस्मत, बहादुरगढ़ से 2 अमेरिका और 1 पहुंचा कनाडा, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें : अच्छी खबर... PGI चंडीगढ़ में लगेेेगी देश की पहली DSA मशीन, दवाओं के ट्रायल की मिलेगी सटीक जानकारी

यह भी पढ़ें : मानहानि मामले में पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल के खिलाफ जमानती वारंट जारी

यह भी पढ़ें : हरियाणा में कोरोना वैक्सीन के तीसरे फेज का ट्रायल 20 से, अनिल विज ने की पहला टीका लगवाने की पेशकश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.