विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनाव बिहार में, प्रचार होगा पंजाब में

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 30 Sep 2015 11:58 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 30 Sep 2015 02:35 PM (GMT+05:30)

बिहार में चुनाव प्रचार पूरे शबाब पर है। भाजपा सहित अन्य दलों ने राज्य में चुनाव प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक दी है, लेकिन पंजाब भाजपा के किसी भी नेता की बिहार में प्रचार के लिए ड्यूटी नहीं लगाई गई है।

News Article Hero Image

चंडीगढ़ [कैलाश नाथ]। बिहार में चुनाव प्रचार पूरे शबाब पर है। भाजपा सहित अन्य दलों ने राज्य में चुनाव प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक दी है, लेकिन पंजाब भाजपा के किसी भी नेता की बिहार में प्रचार के लिए ड्यूटी नहीं लगाई गई है। हरियाणा के करीब 12 भाजपा नेताओं की ड्यूटी लगाई गई है। पंजाब भाजपा के नेता इससे मायूस जरूर हैं, लेकिन उन्होंने पंजाब में रह रहे बिहार के लोगों के बीच प्रचार की योजना बनाई है।

यह भी पढ़ें : चुनाव बिहार में, प्रचार होगा पंजाब में

पंजाब में बिहार के करीब 20 लाख के लोग रहते हैं, जो विभिन्न व्यवसायों में जुड़े हुए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा का कहना है कि भाजपा नेता पंजाब में रहने वाले बिहार के लोगों से संपर्क साध रहे हैं। यह अभियान और तेज होगा।

पंजाब के भाजपा के किसी भी नेता की नहीं लगी बिहार में ड्यूटी

बकौल शर्मा, 'हम पंजाब में रह रहे बिहार के लोगों से संपर्क कर उन्हें प्रोत्साहित करेंगे कि वह अपने गांव व अपने रिश्तेदारों से भाजपा नेताओं के पक्ष में वोट करने की अपील करें। बहुत बड़ा वर्ग चुनाव में वोट डालने के लिए बिहार भी जाता हैं। हम उनसे भी संपर्क कर रहे हैं।'

यह भी पढ़ें : सिख संगठनों के 'पंजाब बंद' का मिलाजुला असर

पिछली बिहार चुनाव में चुनाव प्रचार के लिए जा चुके कमल शर्मा से पूछा गया कि आखिर पंजाब से किसी की ड्यूटी क्यों नहीं लगी,तो उन्होंने कहा कि इसका जवाब वह नहीं दे सकते। यह हाईकमान को देखना होता है। पार्टी की पंजाब इकाई अपने स्तर पर प्रयास कर रही है।

महत्वपूर्ण बात यह है कि पंजाब भाजपा एक तीर से दो शिकार भी करने जा रही है। बिहार चुनाव को लेकर भाजपा बिहार के लोगों से संपर्क बढ़ाने की कोशिश में जुटी हुई है, ताकि 2017 में पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को लाभ मिल सके। पार्टी व्यक्तिगत संपर्क पर ज्यादा जोर दे रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।