विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंत्री नहीं कनाडा के रक्षा मंत्री सज्जन का स्वागत करेंगे डीसी व एसएसपी

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Tue, 18 Apr 2017 09:04 AM (IST)Updated: Tue, 18 Apr 2017 09:45 AM (IST)

कनाडा के रक्षा मंत्री हरजीत सिंह सज्‍जन के पंजाब दौरे पर उनके स्‍वागत में कोई मंत्री नहीं जाएगा। उनके कलन अमृतसर पहुंचने पर वहां के डीसी और एसएसपी स्‍वागत करेंगे।

मंत्री नहीं कनाडा के रक्षा मंत्री सज्जन का स्वागत करेंगे डीसी व एसएसपी
मंत्री नहीं कनाडा के रक्षा मंत्री सज्जन का स्वागत करेंगे डीसी व एसएसपी

जेएनएन चंडीगढ़। कनाडा के रक्षा मंत्री हरजीत सिंह सज्जन के दौरे से पहले शुरू हुई तल्खी कम होती नहीं दिख रही है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन पर खालिस्तानी समर्थक होने का आरोप लगाकर मुलाकात से इन्कार कर दिया था। सज्जन के पंजाब दौरे पर उनके स्वागत के लिए उन्होंने अपने प्रतिनिधि के तौर पर किसी मंत्री की ड्यूटी नहीं लगाई है। अमृतसर के जिला उपायुक्‍त व एसएसपी को यह जिम्मा सौंपा गया है।

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने खुद यह तय किया है कि स्थानीय डीसी व एसएसपी ही सज्जन का 19 अप्रैल को अमृतसर एयरपोर्ट पर स्वागत करें। एक उच्च अधिकारी ने कहा कि किसी देश के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री आदि के आने पर तो मुख्यमंत्री या मंत्री की ओर से स्वागत किया जाना जरूरी है, लेकिन मंत्री के स्वागत के लिए ऐसा कोई नियम नहीं है।

यह भी पढ़ें: सामूहिक दुष्कर्म के आरोप के बाद शादी, अब फिर से पैदा हुई रिश्तों में खटास

पंजाब दौरे के दौरान 21 अप्रैल को हरजीत सिंह सज्जन चंडीगढ़ में कनाडा के महावाणिज्य दूतावास के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। यह नया कार्यालय शहर के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एलांटे मॉल में खुल रहा है। सज्जन की यहां किन-किन नेताओं या अन्य लोगों से मुलाकात होगी, इसका कोई ब्योरा कनाडा उच्चायोग ने नहीं दिया है।

यह भी पढें: पंजाब चुनाव में डेरे से समर्थन लेने वाले 39 नेताओं को गुरुधामों की सेवा की सजा

माना जा रहा है कि वह 21 अप्रैल को पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आदि के साथ मुलाकात कर सकते हैं। कनाडा के उच्चायुक्त नादिर पटेल की ओर से सज्जन के सम्मान में चंडीगढ़ में 21 अप्रैल को रात्रिभोज आयोजित करने की भी चर्चा है।

एसजीपीसी करेगी सज्जन को सम्मानित

उधर, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर ने कहा कि  भारत के दौरे पर आए कनाडा के रक्षा मंत्री हरजीत सिंह सज्जन को श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचने पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सम्मानित करेगी। वह पूर्ण अमृतधारी गुरसिख हैं और कनाडा का रक्षा मंत्री बनकर सिख कौम का नाम रोशन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि जैसे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह निजी तौर पर कनाडा के रक्षा मंत्री हरजीत सिंह सज्जन को पसंद नहीं करते, लेकिन श्री हरिमंदिर साहिब सांझीवालता का प्रतीक है। पूर्ण गुरसिख के साथ-साथ विश्व हस्ती होने के कारण हरजीत सिंह सज्जन को सम्मानित किया जाना जरूरी है।

प्रो. बडूंगर ने पूर्व कार्यकाल के दौरान हुई पावन स्वरूपों की बेअदबी विरुद्ध बनाए गए जोरा सिंह आयोग को कैप्टन सरकार द्वारा खारिज कर जस्टिस रंजीत सिंह आयोग गठित करने पर कहा कि भले ही ये मामला सियासी है, परंतु जस्टिस जोरा सिंह का कमिशन बेअदबी के आरोपियों को यदि बेनकाब करता है तो एसजीपीसी उसका स्वागत करेगी। इस अवसर पर सांसद रंजीत सिंह ब्रह्मïपुरा, एसजीपीसी सदस्य गुरबचन सिंह करमूवाला, खुशविंदर सिंह भाटिया, धर्म प्रचार कमेटी के सुखवर्श सिंह पन्नू आदि मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।