विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल के सिख आतंकियों से राजनीतिक संबंध : भाजपा

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 07 Jun 2017 11:22 AM (IST)Updated: Wed, 07 Jun 2017 07:14 PM (IST)

भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के सिख आतंकियों से संबंध हैं।

केजरीवाल के सिख आतंकियों से राजनीतिक संबंध : भाजपा
केजरीवाल के सिख आतंकियों से राजनीतिक संबंध : भाजपा

जेएनएन, चंडीगढ़ / नई दिल्ली। भारती जनता पार्टी ने अारोप लगाया है कि दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पंजाब में सिख आतंकवादियों से राजनीतिक संबंध हैं। भाजपा ने कहा है कि पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार तीन आतंकवादियों में से एक ने स्वीकार किया है कि उसके केजरीवाल के साथ राजनीतिक संबंध हैं।

दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष राजीव बब्बर और प्रवक्ता तेजिन्दर सिंह बग्गा ने कहा कि पिछले दिनों पंजाब में गिरफ्तार किए गए तीन आंतकियों में से एक गुरदयाल ने पुलिस पूछताछ में केजरीवाल से राजनीतिक संबंध होने की बात कबूल की है। इससे अरविंद केजरीवाल के पंजाब में आतंकव‍ादियों से संबंध का खुलासा हो गया है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में फिर दो दलित युवकों की पीट-पीटकर हत्या, पुल के नीचे मिले शव

उन्‍होंने कहा कि यह देश की सुरक्षा के लिए यह बेहद गंभीर मामला है, इसलिए इसकी जांच होनी चाहिए। पंजाब विधानसभा चुनाव के समय भी केजरीवाल पर एक आतंकवादी के घर में रुकने का आरोप लगा था। अब फिर से उन पर आतंकवादी से संबंध होने की बात सामने आई है, इसलिए मुख्यमंत्री को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लें

बग्गा ने कहा कि केजरीवाल ने राजनीति में शुरू से ही अलगाववाद को बढ़ावा दिया है। उन्होंने खालिस्तान की मांग का समर्थन करने वाले जरनैल सिंह को विधानसभा चुनाव लड़वाया। वहीं, 49 दिनों की आप सरकार ने राष्ट्रपति से खालिस्तानी आतंकी देवेंद्र पाल सिंह भुल्लर को रिहा करने की सिफारिश की थी। उन्होंने कहा कि पंजाब चुनाव में जरनैल सिंह भिंडरावाले की तस्वीर के साथ उनके पोस्टर पूरे पंजाब में देखे गए थे।

यह भी पढ़ें: युवक ने पहले खुद किया दुष्कर्म, फिर पांच दोस्तों को सौंप दी गर्लफ्रेंड