विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमरिंदर सरकार ने मजबूरी में बढ़ाई बिजली की दरें : जाखड़

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sat, 28 Oct 2017 04:30 PM (IST)

पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष सुनील जाखड़ ने कैप्‍टन अमरिंदर सिंह सरकार द्वारा बिजली की दरों में वृद्धि किए जाने पर ...और पढ़ें

अमरिंदर सरकार ने मजबूरी में बढ़ाई बिजली की दरें : जाखड़
अमरिंदर सरकार ने मजबूरी में बढ़ाई बिजली की दरें : जाखड़

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के प्रधान व सांसद सुनील जाखड़ ने कहा है कि कैप्‍टन अमरिंदर सिंह सरकार को पंजाब में बिजली की दरों में बढोत्तरी मजबूरी में करनी पड़ी है। बिजली दरों में वृद्धि का मुख्‍य कारण पूर्ववर्ती अकाली-भाजपा सरकार द्वारा किए गए एग्रीमेंट हैं।

यहां पत्रकारों से बताचीत में सुनील जाखड़ ने कहा कि पूर्व की बादल सरकार ने निजी कंपनियों को लाभ देने के लिए बिजली के उत्पादन के मामले को लेकर एग्रीमेंट किए थे। केंद्र सरकार के साथ भी एग्रीमेंट किया गया गया। इसके अनुसार राज्‍य में बिजली दरों में बढ़ोत्तरी की जानी थी।

यह भी पढ़ें: पॉकेट मनी के लिए डांस किया और फिर चांस मिला तो बन गई इंडस्ट्री का हिस्सा

उन्‍होंने कहा कि उस समय विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बादल सरकार ने बिजली कह दरें नहीं बढ़ाईं। अब इसका बोझ पंजाब पर पड़ रहा है। इसी कारण, कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की सरकार को बिजली दरों में वृद्धि करनी पड़ी है। जाखड़ ने कहा कि कैप्टन सरकार ने इन बिजली समझौतों की जांच शुरू कर दी है। राज्‍य सरकार बि‍जली कंपनियों के साथ करार को अब नए सिरे से जांच कर रही है और इसे दुरुस्‍त कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: तल्‍ख हुए रिश्‍ते : भाजपा बोली- आरएसएस और हम सिख विरोधी तो गठबंधन तोड़े