Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जैकब के निधन पर शोक प्रशासक और एडवाइजर ने जताया शोक

    By Edited By:
    Updated: Wed, 13 Jan 2016 08:55 PM (IST)

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल जेए ...और पढ़ें

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल जेएफआर जैकब की निधन पर पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी ने शोक जताया है। उन्होंने बताया कि जैकब का कार्यकाल 1999 से 2003 था। जैकब के निधन से देश को बहुत नुकसान हुआ है। उनके निधन पर एडवाइजर विजय देव, गृह सचिव अनुराग अग्रवाल, वित्त सचिव सर्बजीत सिंह, मेयर अरूण सूद , पूर्व भाजपा सांसद सतपाल जैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल, भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा सहित कई अधिकारियों और राजनेताओं ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें