विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्‍कूल के ग्राउंड में खेलने से रोका तो युवी के फैन ने बनाया खुद का क्रिकेट स्‍टेडियम

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 22 Mar 2017 10:35 AM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2017 10:48 AM (IST)

निजी स्कूल ने अपने ग्राउंड में खेलने की अनुमति नहीं दी तो युवक ने अपनी पांच करोड़ की जमीन पर ...और पढ़ें

स्‍कूल के ग्राउंड में खेलने से रोका तो युवी के फैन ने बनाया खुद का क्रिकेट स्‍टेडियम
स्‍कूल के ग्राउंड में खेलने से रोका तो युवी के फैन ने बनाया खुद का क्रिकेट स्‍टेडियम

बठिंडा [गुरप्रेम लहरी]। एक प्राइवेट स्कूल ने जब अपने क्रिकेट ग्राउंड में खेलने की अनुमति नहीं दी तो बठिंडा के गगनतेश्वर ने अपनी पांच करोड़ की जमीन पर 25 लाख रुपये खर्च कर क्रिकेट ग्राउंड तैयार कर डाला। युवराज सिंह के फैन  गगन ने अपनी साढ़े पांच एकड़ जमीन में लगी फसल पर हल चला दिया। करीब पांच करोड़ की जमीन बनाए गए इस क्रिकेट ग्रांउड में छह फ्लड लाइटें भी लगाई गई हैं, ताकि रात के समय भी यहां मैच खेला जा सके। इसके अलावा थर्ड अंपायर के लिए दो वीडियो कैमरे भी लगाए गए हैं।

अभी इस ग्राउंड में प्रतिभावान व जरूरतमंद बच्चों को बिना किसी फीस के कोचिंग दी जा रही है। युवराज सिंह के फैन गगन का कहना है कि वह आने वाले समय में ग्राउंड फीस भी तय करेंगे, लेकिन प्रतिभावान व जरूरतमंद बच्चों के लिए यह निशुल्क रहेगा। उनकी कोशिश रहेगी कि बीसीसीआइ के कोच बठिंडा में खिलाड़ियों को कोचिंग दें। गगन युवराज का कोई भी मैच मिस नहीं करते। वे खुद भी शौकिया तौर पर क्रिकेट खेलते हैं। 37 वर्षीय गगन पेशे से किसान हैं।

यह भी पढ़ें: जनरल जेजे सिंह को नहीं लड़ना चाहिए था विधानसभा चुनाव : वीके सिंह

खेल के साथ विरासत भी संभाली

ग्राउंड के एक किनारे पर उन्होंने मड हाउस बनाया है। इसमें दो कमरे बनाए गए हैं। इसके बाहर पंजाबी विरासत से संबंधित वस्तुएं सजाकर रखी गई हैं। जैसलमेर से पुराना गड्डा ला कर रखा है। इसके साथ ही एक 'हट' भी बनाई गई है। इसका नाम गांव मौजगढ़ रखा गया है। यहां पर खाने-पीने की वस्तुएं उपलब्ध हैं।

घोड़ों की रेस कराने की तैयारी

क्रिकेट ग्रांउड के बाहर गगन ने घोड़ों के लिए रेस ट्रैक बनाया है। आने वाले समय में गगन यहां घोड़ों की रेस शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इस समय गगन के पास १३ घोड़े हैं। यहां कई प्रकार के पक्षियों को भी लाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: जल संरक्षण: छप्पड़ का दाग मिटाकर बनाई खूबसूरत झील




 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।