यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
13 वर्षीय लड़की को बनाया गर्भवती, मां-पिता के काम पर जाते ही करता था गंदा काम
बठिंडा में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली 13 साल की लड़की को गर्भवती बना दिया। वह काफी समय ...और पढ़ें

जेएनएन, बठिंडा। यहां एक युवक ने एक 13 साल की लड़की को गर्भवती बना दिया। वह काफी समय से लड़की का यौन शोषण कर रहा था। लड़की सातवीं कक्षा की छात्रा है। आराेप है कि एक दिन घर में लड़की के परिजन नहीं थे तो युवक ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद वह अक्सर आ धमकता और उसे हवस का शिकार बनाता। वह उसे अपने घर ले जाकर भी दुष्कर्म करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी चौसर बस्ती निवासी पवन कुमार (19) मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गांव बिदूना का रहने वाला है। यहां वह शादियों में वेटर का काम करता था। पुलिस को दिए बयान में लड़की ने बताया कि उसके पिता मजदूरी का काम करते हैं। चौसर बस्ती के जिस मकान में उसका परिवार रहता है, उसके पड़ोस में पवन रहता है।
यह भी पढ़ें: कैमरे में कैद हुई अध्यापक व अध्यापिका की स्कूल में रंगरेली, फिर लोगों ने किया बुरा हाल
लड़की ने बताया कि करीब छह महीने पहले घर में कोई नहीं था तो पवन ने उसे डरा धमका कर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह अक्सर उसके साथ यह सब करने लगा। वह उसे अपने कमरे में भी ले जाता आैर उसका यौन शोषण करता था। जब भी लड़करी के घर में कोई और नहीं होता तो पवन वहां आ धमकता था। वह डरा धमका कर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
पिछले दिनों से लड़की के पेट में दर्द रहने लगा। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए तो पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद पूछताछ की तो लड़की ने सारी बात बता दी। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई।
यह भी पढ़ें: युवक ने पीजीआइ में की पीएचडी की छात्रा से अश्लील हरकत, सिगरेट से की जलाने की कोशिश
इंस्पेक्टर ने बताया कि लड़की का फरीदकोट मेडिकल कालेज में का मेडिकल कराया गया। इसमें पता चला कि उसे 23 सप्ताह और 6 दिन का गर्भ है। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म तथा प्रोटेक्शन आफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल अफेंस एक्ट 2012 के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गांव भागने की तैयारी में है और वह अपने कमरे में पड़ा सामान उठाने आया है। सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर गुरप्रीत कौर की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
