विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैमरे में कैद हुई अध्यापक व अध्यापिका की स्‍कूल में रंगरेली, फिर लोगों ने किया बुरा हाल

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Thu, 21 Sep 2017 10:57 AM (IST)Updated: Thu, 21 Sep 2017 12:44 PM (IST)

माेगा जिले के एक गांव के सरकारी स्‍कूल में एक शिक्षक एक अध्‍यापिका के साथ रंगरेलियां मना रहा था। दाेनों ...और पढ़ें

कैमरे में कैद हुई अध्यापक व अध्यापिका की स्‍कूल में रंगरेली, फिर लोगों ने किया बुरा हाल
कैमरे में कैद हुई अध्यापक व अध्यापिका की स्‍कूल में रंगरेली, फिर लोगों ने किया बुरा हाल

जेएनएन, समालसर (मोगा)। जिले के समालसर क्षेत्र के गांव वांदर के सरकारी प्राइमरी स्कूल में एक अध्‍यापक महिला शिक्षक के साथ रंगरेलियां मना रहा था। दोनों की हरकत गांव वालों द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दोनों जब रंगरेलियां मना रहे थे तो गांव वाले वहां पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने अध्यापक की बुरी तरह धुनाई की और वीडियों सहित दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया जात है कि अध्यापक जिस महिला के साथ पकड़ा गया था, उसे अपने खर्च पर बिना मंजूरी के उसने स्कूल में अध्यापिका लगा रखा था। लोगों ने बताया कि बरगाड़ी निवासी जरनैल सिंह गांव वांदर के स्कूल में अध्यापक है। उसने अपने खर्च पर एक महिला को स्कूल में अध्यापिका लगा रखी थी।

यह भी पढ़ें: डेरा सच्चा सौदा से जुड़े 90 खाते सील, तीन में 68 करोड़ मिले

गांववासियों को अध्यापक और महिला के संबंधों पर शक था, इसलिए स्कूल के बाहर स्थित एक दुकान चलाने वाले गुरप्रीत सिंह ने स्कूल के क्लास रूम में छिपाकर एक सीसीटीवी कैमरा लगा दिया। कैमरे में अध्यापक की महिला के साथ करतूत कैद हो गई। गुरप्रीत ने वीडियो फुटेज गांववासियों को दिखाई तो भड़के लोगों ने बुधवार को स्कूल पहुंचकर अध्यापक जरनैल सिंह की जमकर पिटाई की और फिर वीडियो फुटेज समेत उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें: PU में ब्वायफ्रेंड के साथ घूम रही युवती को अचानक मिला पुराना फ्रेंड, फिर हुई हाथापाई

स्कूल कमेटी के चेयरमैन रूप सिंह का कहना है कि अध्यापक जरनैल सिंह बच्चों की पढ़ाई का हवाला देकर महिला को स्कूल में तैनात रखने की बात कहता था। इस कारण उन्होंने कदम नहीं उठाया। थाना समालसर के प्रभारी मेजर सिंह ने कहा कि जांच के बाद आरोपी पर केस दर्ज किया जाएगा।

स्कूल चेयरमैन से की थी शिकायत

गुरप्रीत सिंह ने अध्यापक और इस अध्यापिका की शिकायत स्कूल के चेयरमैन रूप सिंह से की थी। चेयरमैन ने अध्यापक के अच्छे व्यवहार का हवाला देकर शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया था।