विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवक ने पीजीआइ में की पीएचडी की छात्रा से अश्लील हरकत, सिगरेट से की जलाने की कोशिश

By Ankit KumarEdited By:
Published: Thu, 21 Sep 2017 01:22 PM (IST)

लड़की पीजीआइ में पीएचडी की छात्रा है। शाम को वह हॉस्टल लौट रही थी। उसी दौरान गेट पर खड़े एक युवक ने उससे अश्लील हरकत की।

युवक ने पीजीआइ में की पीएचडी की छात्रा से अश्लील हरकत, सिगरेट से की जलाने की कोशिश
युवक ने पीजीआइ में की पीएचडी की छात्रा से अश्लील हरकत, सिगरेट से की जलाने की कोशिश

जेएनएन, चंडीगढ़। पीजीआइ गेट के पास पीएचडी की छात्र से मनचले ने पहले तो छेड़छाड़ की और जब युवती ने विरोध किया तो आरोप ने उसे सिगरेट से जलाने की कोशिश की। छात्र के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां इक्ट्ठा हो गए। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया।

बुधवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच अधिकारी नरसिंह ने बताया कि हिमाचल निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पीजीआइ में पीएचडी की स्टूडेंट है। मंगलवार शाम वह हॉस्टल वापस लौट रही थी। इस बीच पीजीआइ के गेट के पास सिगरेट पी रहे एक युवक ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब इसका विरोध किया तो युवक ने सिगरेट से जलाने की कोशिश करने लगा।

मामले को तूल पकड़ता देख युवक ने भागने की भी कोशिश की। आरोपी की पहचान जींद निवासी 27 वर्षीय विक्रम के रूप में हुई है। सेक्टर-11 पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: कैमरे में कैद हुई अध्यापक व अध्यापिका की स्‍कूल में रंगरेली, फिर लोगों ने किया बुरा हाल 
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।