विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेजर ने शादी का झांसा देकर महिला मेजर का किया यौन शोषण

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sun, 27 Dec 2015 03:00 PM (IST)Updated: Mon, 28 Dec 2015 10:50 AM (IST)

सेना की एक महिला मेजर को सेना की वायरलेस यूनिट में तैनात एक मेजर ने शादी का झांसा देकर शारीरिक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, बठिंडा। सेना की एक महिला मेजर को सेना की वायरलेस यूनिट में तैनात एक मेजर ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। वह तीन साल तक धोखा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। बाद में उसने किसी और से शादी कर ली। इसके पता चलने पर महिला मेजर के पैरों तले से जमीन खिसक गई। अब उसने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। आराेपी मेजर फरार है।

यह भी पढ़ें : बच्चे की जन्मदिन पार्टी में दाेस्त की पत्नी पर आया दिल, पढ़ें फिर क्या हुआ

महिला मेजर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह मेजर चंद्र सिंह के संपर्क में कुछ साल पहले आई थी। धीरे-धीरे दोनों में प्रेम संबंध स्थापित हो गए। वह उससे शादी करने का वादा भी करता था। बाद में उसने लगातार शादी का झांसा देकर उससे शरीरिक संबंध बना लिया। वह तीन साल तक उससे लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।

यह भी पढें : ये हसीनाएं बुजुर्गों को मीठी बातों में फंसा कर करती थीं ब्लैकमेल

महिला मेजर ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसे कुछ दिन पहले उसे पता चला कि चंद्र सिंह ने किसी अन्य युवती से शादी कर ली है। इससे वह सकते में रह गई। उससे चंद्र सिंह से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद उसने पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुजिलस इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मेजर चंद्र सिंह फरार है।