विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बच्‍चे की जन्‍मदिन पार्टी में दाेस्‍त की पत्‍नी पर आया दिल, पढ़ें फिर क्‍या हुआ

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Fri, 25 Dec 2015 04:50 PM (IST)Updated: Tue, 29 Dec 2015 03:58 PM (IST)

एक युवक आया तो था दोस्‍त को बेटे के जन्‍मदिन की पार्टी में शरीक होने लेकिन उसकी पत्‍नी की अस्‍मत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, तरनतारन। एक युवक आया तो था दोस्त को बेटे के जन्मदिन की पार्टी में शरीक होने लेकिन उसकी पत्नी की अस्मत लूट ली। पार्टी के दौरान दोस्त की पत्नी को देखकर उसकी नीयत खराब हो गई। उसने पहले दोस्त को जमकर शराब पिलाकर बेहोश कर दिया और फिर उसकी पत्नी से दुष्कर्म कर डाला। उसने महिला को बेटे की हत्या की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

घटना पास के गांव नागोके में हुई। यहां एक व्यक्ति के बेटे का 22 दिसंबर को जन्मदिन था। इस मौके पर उसने घर में पार्टी का आयोजन किया था। उसने अन्य रिश्तेदारों के साथ अपने दोस्त हरपाल सिंह को भी निमंत्रण दिया। हरपाल सिंह ही बच्चे के जन्मदिन पार्टी के लिए केक लेकर अाया था।

यह भी पढ़ें : पत्नी को रात में पड़ाेसी के साथ गलत हालत में देखा तो कर दी हत्या

बच्चे ने केक काटा और पूरे परिवार ने जश्न मनाया। खाने-पीने के बाद अन्य रिश्तेदार तो चले गए, लेकिन हरपाल वहीं रुक गया। दरअसल, दोस्त की पत्नी को देखकर उसके मन में गंदे विचार आ गए थे और इसके लिए उसने साजिश रच ली थी।

लोगों के जाने के बाद हरपाल ने जश्न के मौके पर दोस्त से शराब पिलाने की फरमाईश की। इसके बाद वह देर रात तक उसके साथ बैठकर शराब पीता रहा। इस दौरान उसने खुद बहुत कम शराब पी और दोस्त को जमकर पिलाई। उसने दोस्त को इतनी शराब पिलाई दी कि वह बेसुध हो गया और नशे में टल्ली होकर सो गया।

इसके बाद हरपाल दूसरे कमरे में सो रही दोस्त की पत्नी के पास चला गया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने उसका विरोध किया तो उसने उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला विरोध करती रही, लेकिन हवस में अंधा हरपाल उसकी अस्मत से खेलता रहा। इसके बाद वह महिला को इस बारे में किसी को बताने पर बच्चे की हत्या करने की धमकियां देता हुआ चला गया।

सुबह होने पर महिला ने पति को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। आरोप है कि पुलिस ने श्ुारू में शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया। बाद में एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा के पास मामला पहुंचा तो पुलिस हरकत में आई। डीएसपी सुखविंदर सिंह, थाना वैरोवाल के प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्र भूषण, महिला एएसआइ बलविंदर कौर मौके पर पहुंचे व पीडि़ता के बयान दर्ज किया।

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपी फरार है। एएसआइ बलविंदर कौर ने बताया कि पीडि़ता का सरकारी अस्पताल से मेडिकल करवाया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी लिए छापामारी की जा रही है।