विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सहेली संग लिव इन में रह रही महिला कांस्‍टेबल को अन्‍य युवती से हुआ प्‍यार, मामला थाने पहुंचा

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 27 Nov 2019 11:08 AM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2019 09:39 AM (IST)

बठिंडा में एक महिला कांस्‍टेबल अपनी सहेली के साथ करीब साढ़े सात साल से लिव इन रिलेशन में रह रही ...और पढ़ें

सहेली संग लिव इन में रह रही महिला कांस्‍टेबल को अन्‍य युवती से हुआ प्‍यार, मामला थाने पहुंचा
सहेली संग लिव इन में रह रही महिला कांस्‍टेबल को अन्‍य युवती से हुआ प्‍यार, मामला थाने पहुंचा

बठिंडा, जेएनएन। साढ़े सात साल पहले पंजाब पुलिस की एक महिला कांस्‍टेबल को अपनी सहेली से प्यार हो गया। दोनों ने समाज की परवाह किए बिना लिव-इन में रहने लगीं। अब महिला कांस्‍टेबल को किसी अन्‍य युवती से प्‍यार हो गया है और दोनों के बीच संबंध बन गए हैं। इस पर लिव इन रिलेशन में रह रही उसकी सहेली ने आपत्ति की तो उनके संबंध खराब हो गए।विवाद इतना बढ़ा कि उनके बीच औजमकर मारपीट हुई। अब दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को शिकायत की है। एक सहेली अपनी शादी होने की बात भी कहती है, जबकि दूसरी इससे इन्‍कार कर रही है।

तीसरी युवती से संबंधों के कारण दोनों में हुई मारपीट, एक-दूसरे के खिलाफ दी पुलिस को शिकायत

बता दें कि करीब साढ़े सात पहले यहां कार्यरत एक महिला कांस्‍टेबल काे अपनी एक सहेली से प्‍यार हो गया। दोनों के लिए अलग-अलग रहना मुश्किल हो गया तो वे लिव इन रिलेशन में रहने लगीं। समाज के विरोध के बावजूद दोनों अपने फैसले पर कायम रही।

अब महिला कांस्टेबल के खिलाफ उसकी सहेली ने आरोप लगाया है कि वह उसके साथ मारपीट करती है। युवती का कहना है कि उनकी आपस में शादी भी हुई थी, लेकिन महिला कांस्‍टेबल इससे इन्‍कार कर रही है। सहेली ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि महिला कांस्टेबल के एक अन्य युवती से संबंध हो गए हैं। इस कारण उनके रिश्ते खराब हो रहे हैं। इसी वजह से वह उससे मारपीट करती है। वह तो उसके लिए अपना घर-परिवार छोड़कर आई थी, लेकिन अब वही उसको घर से निकालना चाहती है ताकि दूसरी को लाया जा सके।

सहेली का कहना है कि महिला कांस्‍टेबल द्वारा मारपीट किए जाने से उसके पैर में चोट आई है। कांस्टेबल धमकी देती है कि वह इस समय एसटीएफ में है। उस पर नशे का केस दर्ज करवाकर जेल में बंद करा देगी। पीडि़त युवती का कहना है कि वह पुलिस के पास भी गई, लेकिन इंसाफ नहीं मिला। कोई भी उसकी सुनवाई करने के लिए नहीं पहुंचा और न ही उसको अपनी बात रखने के लिए बुलाया गया।

दूसरी तरफ महिला कांस्टेबल ने भी थाना कैनाल कॉलोनी में सहेली के खिलाफ शिकायत दी हुई है। उसका कहना है, मेरी सहेली से शादी नहीं हुई है, लेकिन हम दोनों साथ रहते थे। अब हमारे बीच मतभेद हो गए हैं और हम साथ नहीं रह सकते। इस तरह पूरा मामला पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है। एसएसपी नानक सिंह का कहना है कि पुलिस को शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है।