विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बठिेंडा में शादी समारोह में फायरिंग, स्टेज पर डांस कर रही लड़की की मौत

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sun, 04 Dec 2016 04:57 PM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2016 04:57 PM (IST)

ब‍ठिंडा में देर रात एक शादी समारोह में युवक ने फायारिंग कर दी। गोली स्‍टेज पर डांस कर रही एक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जेएनएन, बठिंडा।शहर के आशीर्वाद पैलेस में शनिवार देर रात शादी समारोह में गोली चलने से एक ऑर्केस्ट्रा डांसर की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब स्टेज पर चार लड़कियां डांस कर रही थीं। अचानक स्टेज के बिल्कुल सामने एक युवक ने रिवॉल्वर से हवाई फायरिंग की। गोली स्टेज पर डांस कर रही लड़की को लग गई। मौके पर ही डांसर की मौत हो गई।

गोली चलाने वाला आरोपी युवक तुरंत रिवॉल्वर फेंककर घटनास्थल से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बरनाला के एक परिवार की लड़की की शादी थी। स्टेज पर डांस चल रहा था तभी अचानक एक लड़के ने हवा में फायरिंग की लेकिन गोली चली नहीं। बाद में जैसे ही उसने रिवाल्वर सीधी की गोली चल गई और स्टेज पर डांस कर रही लड़की का लग गई। घटना के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस की मौजूदगी में ही फेरों की रस्म पूरी कराई गई।

पढ़ें : नौकरी के लिए इंटरव्यू देने आई थी युवती, लेक्चरार सहित तीन ने किया गैंगरेप

घटना रात करीब 12.30 से एक बजे के बीच की है। गोली लड़की की कनपटी में लगी, उसने मौके पर दम तोड़ दिया। यहों बरनाला के एक परिवार की लड़की की शादी का आयोजन था। पुलिस की मौजूदगी में जल्दबाजी में फेरों की रस्म पूरी कराई गई। आर्केस्ट्रा वालों ने वीडियो बना रहे कैमरामैन से कैमरा ले लिया। उन्होंने डोली वाली गाड़ी रोकी और अन्य गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की। रात एक बजे लड़की की बॉडी सिविल अस्पताल लाई गई।

पढ़ें : चार्जिंग में लगे मोबाइल में अचानक हुआ धमाका, दंपती व बेटी की मौत

उधर, पुलिस ने फायरिंग करने वाले बिल्ला नामक नौजवान पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि इससे पहले ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। हैरानी वाली बात यह है कि मनाही के बावजूद पैलसों में हथियार क्यों जाने दिए गए और फायरिंग को क्यों नहीं रोका गया।

पढ़ें : दूल्हा ऐन शादी से पहले हो गया गायब, वर पक्ष को देना पड़ा 20 लाख

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।