विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति के बीमार होने पर पत्नी किसी और दे बैठी दिल, प्यार परवान न चढ़ा तो दे दी जान

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 06 Feb 2017 03:11 PM (IST)Updated: Mon, 06 Feb 2017 04:28 PM (IST)

बठिंडा में एक शादीशुदा महिला के युवक से विवाहेत्तर संबंध बन गए। सामाजिक बंधनों के कारण प्यार परवान नहीं चढ़ा तो दोनों ने जहर निगलकर जान दे दी।

पति के बीमार होने पर पत्नी किसी और दे बैठी दिल, प्यार परवान न चढ़ा तो दे दी जान
पति के बीमार होने पर पत्नी किसी और दे बैठी दिल, प्यार परवान न चढ़ा तो दे दी जान

जेएनएन, बठिंडा। पति के बीमार रहने के कारण एक महिला गांव के ही युवक से प्रेम कर बैठी। दोनों अक्सर साथ-साथ रहते थे। सामाजिक बंधन दोनों के एक साथ रहने में आड़े आ रहा था। इस कारण दोनों ने श्मशान घाट में जाकर जहर निगल लिया।

थाना तलवंडी साबो के एएसआइ गुरमेज सिंह ने बताया कि तलवंडी साबो के गांव गियाना निवासी 22 वर्षीय हरजिंदर सिंह के गांव की शादीशुदा 25 वर्षीय कुलविंदर कौर पत्नी राजविंदर सिंह के साथ कथित प्रेम संबंध थे। कुलविंदर कौर जैतो के गांव बाड़ा भाईका की रहने वाली थी। उसकी शादी करीब चार साल पहले गियाना के राजविंदर सिंह के साथ हुई थी, लेकिन पति राजविंदर सिंह के ज्यादातर बीमार रहने के कारण उसके संबंध बन गए थे।

यह भी पढ़ें: नशा, गैैंगरेप, अप्राकृतिक सेक्स से कारोबारी की बेटी की हुई मौत

तीन जनवरी को पति के सो जाने के बाद कुलविंदर कौर घर से चली गई। चार फरवरी को पति राजविंदर सिंह ने पत्नी कुलविंदर कौर की इधर-उधर तलाश की। गांव के श्मशान घाट पर पहुंचने पर उसने ग्रामीणों की मौजूदगी में पत्नी कुलविंदर कौर व उसके कथित प्रेमी हरजिंदर सिंह को बेहोशी की हालत में पड़े हुए देखा।

यह भी पढ़ें: प्रेमजाल में फंसी नाबालिग लड़की ने शादी के लिए बहन से किया फर्जीवाड़ा

दोनों को हिचकियां भरते देखकर ग्रामीण उन्हें उठाकर तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल में ले गए। जहां चार फरवरी सुबह आठ बजे कुलविंदर कौर की मौत हो गई। वहीं हालत गंभीर होने पर हरजिंदर सिंह ने बठिंडा के सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: पत्नी ने देवर के दुष्कर्म की बात बताई तो पति बोला- मेरा भाई ऐसे ही करेगा

घटना की सूचना मिलने पर थाना तलवंडी साबो पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयानों पर जरूरी कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के बाद संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया है।

यह भी पढ़ें: नहाते वक्त देवर ने बनाई भाभी की वीडियो, और फिर करता रहा ब्लैकमेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।