विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिद्धू एक्‍शन में, फ्लैट निर्माण घोटाले में बठिंडा इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के 10 अफसर सस्‍पेंड

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Fri, 05 May 2017 08:40 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 05 May 2017 08:44 AM (GMT+05:30)

पंजाब के स्‍थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पूरे एक्‍शन में हैं। उन्‍होंने बठिंडा में फ्लैट निर्माण में गड़बड़ी के लिए 10‍ अफसरों को निलंबित कर दिया है।

सिद्धू एक्‍शन में, फ्लैट निर्माण घोटाले में बठिंडा इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के 10 अफसर सस्‍पेंड
सिद्धू एक्‍शन में, फ्लैट निर्माण घोटाले में बठिंडा इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के 10 अफसर सस्‍पेंड

जेएनएन, चंडीगढ़/बठिंडा। पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पूरे एक्‍शन में हैं। उन्‍होंने बठिंडा में फ्लैटों के निर्माण में अनियमितताओं के मामले को गंभीरता से लिया है। सिद्धू ने बठिंडा में फ्लैट निर्माण में गड़बड़ी पर बठिंडा इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के दस अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। 

इन अफसरों पर मनमोहन कालिया एनक्लेव गोनियाणा रोड के फ्लैटों के निर्माण में पाई गई त्रुटियों, निर्माण की स्थिति को नजरअंदाज करते हुए सिक्योरिटी वापस करने, फ्लैटों के कम्पलीशन प्रमाणपत्र जारी करने और डिमांड सर्वे किए बिना इन फ्लैटों के प्रस्ताव/ड्रा निकालने के आरोप हैं। इन अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के निर्देशों के बाद विभाग के एसीएस सतीश चंद्रा की तरफ से अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश जारी किए गए।

यह भी पढ़ें: पड़ोसी युवक ने नाबालिग लड़की को बहाने से बुलाकर किया दुष्कर्म

विभाग ने भी मंत्री के निर्देशों पर तुरंत अमल करते हुए इन अधिकारियों को निलंबित कर उनके खिलाफ चार्जशीट जारी कर दी है। कुल मिलाकर 13 अधिकारी आरोपी पाए गए थे जिनमें से तीन रिटायर हो चुके हैं।
वहीं एक बयान में निकाय मंत्री सिद्धू ने कहा कि विभाग का कार्यभार संभालते ही पहले दिन उन्होंने यह दृढ़ इरादा किया था कि विभाग में भ्रष्टाचार और किसी भी काम में अनियमितताओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में आरोपी पाए जाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
--
इन्हें किया गया सस्पेंड

जिन अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है उनमें ईओ गोरालाल, जेई और वर्तमान में अबोहर में ईटीई गुरङ्क्षबद्रपाल ङ्क्षसह, जेई जसवीर ङ्क्षसह, सहायक ट्रस्ट इंजीनियर मुख्तयार ङ्क्षसह, ट्रस्ट इंजीनियर गुरराज ङ्क्षसह, ट्रस्ट इंजीनियर और वर्तमान में लुधियाना में एसई राकेश गर्ग, पूर्व ईओ और वर्तमान में लुधियाना कार्यरत हरेंद्र ङ्क्षसह चहल, पूर्व ईओ और वर्तमान में संयुक्त डिप्टी डायरेक्टर लुधियाना कुलवंत ङ्क्षसह बराड़, पूर्व ईओ और वर्तमान में फाजिल्का कार्यरत जवाहर लाल और एटीई कपूरथला बलजीत कुमार शामिल हैं। सस्पेंड किए गए अधिकारियों का मुख्यालय स्थानीय विभाग का मुख्य कार्यालय चंडीगढ़ रहेगा। ये अधिकारी जिस जगह कार्यरत थे, उनकी जगह नए अधिकारियों को चार्ज देने की जिम्मेदारी संबंधित रीजनल डायरेक्टर की रहेगी।

यह भी पढ़ें: अस्पताल में भर्ती युवती से मौसा ने किया दुष्कर्म


सिद्धू ने दिया था जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन

फ्लैट्स निर्माण में गड़बडिय़ों की शिकायत कर रही मनमोहन कालिया एन्कलेव फ्लैट्स अलॉटीज एसोसिएशन के पदाधिकारी पूर्व विधायक हरदेव अर्शी, सुनील सिंगला, संजीव बांसल आदि पिछले दिनों नवजोत सिंह सिद्धू से मिले थे। तब पदाधिकारियों ने अधिकारियों पर दो साल से जांच के नाम पर मामला अटकाने और उन्हें न्याय नहीं देने का आरोप लगाया था। इस पर सिद्धू ने आश्वासन दिया था कि वह एक सप्ताह में प्रकरण की फाइल की जांच कर लेंगे आैर इसके बाद कार्रवाई करेंगे।
--
एसोसिएशन अब भी रिफंड पर अड़ी

फ्लैट्स अलॉटीज एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन सुनील सिंगला के अनुसार अधिकारियों पर कार्रवाई करना सरकार का काम था। फ्लैट्स उनके रहने लायक नहीं है। सरकार को उन्हें जमा करवाई राशि ब्याज सहित रिफंड करनी चाहिए।  ताकि वे किसी अन्य जगह घर खरीद सकें।
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।