नाबालिग लड़की के घर में घुसा युवक, बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
एक युवक ने नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर उसे हवस का शिकार बना डाला। बाद में वह धमकी देकर फरार हो गया।
जेएनएन, अमृतसर। घर में एक नाबालिग लड़की को अकेला देखकर युवक वहां घुस गया और उससे अश्लील हरकतें करने लगा। इसके बाद युवक ने उसे धमकी देकर हवस का शिकार बनाया और फरार हो गया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
इस्लामाबाद इलाके में रहने वाली लड़की ने बताया कि वह घर में अकेली थी। इसी दौरान बड़ा हरीपुरा की गली नंबर पांच निवासी राहुल घर पर आया और उससे अश्लील हरकतें करने लगा। उसने विरोध जताया तो युवक ने उसका मुंह बंद कर दिया और धमकी देने लगा। इसके बाद युवक ने बंधक बनाकर उसे हवस का शिकार बनाया।
यह भी पढ़ें: किराये के घर में चल रहा था देह व्यापार का अड्डा, चार महिलाओं सहित 8 काबू
दुष्कर्म के बाद युवक ने कहा कि अगर उसने किसी को इस संबंध में बताया तो वह उसे जान से मार देगा। इसके बाद युवक वहां से फरार हो गया। लड़की ने परिजनों को सारी बात बताई। एसआइ सिरमजीत कौर ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।